Headline
गणेश चतुर्थी के शुभ दिन पर भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा ने परम पूज्य आध्यात्मिक गुरु निरंजन पीठाधीश्वर श्री श्री 1008 आचार्य महामंडलेश्वर स्वामी डॉ. कैलाशानंद गिरि जी महाराज और योग गुरु स्वामी रामदेव से की भेंट

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से की श्री केदारनाथ धाम यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
राज्य सरकार कर रही खिलाड़ियों को प्रोत्साहित करने का काम -रेखा आर्या
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण का आगाज आज, 50.50 लाख से अधिक श्रद्धालु कर चुके दर्शन
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
हिमालय केवल भौगोलिक क्षेत्र नहीं, बल्कि भारत की आध्यात्मिक, सांस्कृतिक और प्राकृतिक चेतना का महत्वपूर्ण आधार है-मुख्यमंत्री
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
युवाओं की भागीदारी से साकार होगा विकसित भारत-2047 का संकल्प: डॉ धन सिंह रावत
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री के जन्मदिवस पर होंगे विभिन्न कार्यक्रम आयोजित, विभागीय स्तर पर उत्कृष्ट कार्य करने वाली आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं को भी किया जाएगा सम्मानित-रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी जी ने खेल और खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने के लिए किए अभूतपूर्व कार्य -रेखा आर्या
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले
उत्तराखंड पुलिस में बड़ा फेरबदल, 10 एएसपी अधिकारियों के तबादले

एनिमल से जारी हुआ अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर, 28 को आएगा टीजर

डायरेक्टर संदीप रेड्डी वांगा की अगली फिल्म एनिमल को लेकर फैंस के बीच जबरदस्त हाइप बना हुआ है। रणबीर कपूर स्टारर एनिमल का हर कोई बड़ी बेसब्री से इंतजार कर रहा है। अब तक इस मूवी से रणबीर के लुक सामने आ चुके हैं, जिनको देखकर फैंस की एक्साइटमेंट लेवल को हाई कर रखा है। अब एनिमल से हिंदी सिनेमा के दिग्गज कलाकार अनिल कपूर का फर्स्ट लुक पोस्टर रिवील किया गया है। साथ ही एनिमल के टीजर रिलीज को लेकर बड़ा अपडेट दिया गया है।

धमाकेदार एक्शन पैकेज थ्रिलर एनिमल को लेकर लंबे समय से सुर्खियों में बनी हुई है। रणबीर कपूर का दमदार लुक इस फिल्म से पहले फैंस का दिल जीत चुका है। अब इस कड़ी में अनिल कपूर का नाम भी शामिल हो गया है। फिल्म समीक्षक तरण आदर्श ने अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर फिल्म एनिमल से अनिल कपूर के फर्स्ट लुक पोस्टर शेयर किया है। इस पोस्टर में आप देख सकते हैं कि अनिल बेहतरीन लुक में नजर आ रहे हैं। इस पोस्टर के साथ तरण ने इस बात की जानकारी भी दी है कि आने वाले 28 सितंबर को सुबह 10 बजे एनिमल का टीजर रिलीज किया जाएगा। इस न्यूज को सुनकर फैंस की उत्सुकता बढ़ गई है।

इसी पोस्टर को अनिल कपूर ने भी अपने ऑफिशियल इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा किया है और लिखा है कि- एनिमल का बाप, बलवीर सिंह। सोशल मीडिया पर अनिल के इस लुक की काफी तारीफ की जा रही है। बीते साल रणबीर कपूर ने ब्रह्मास्त्र फिल्म के जरिए काफी वाहवाही लूटी। फिल्म में रणबीर का एक्शन अंदाज काफी पसंद किया गया और मूवी ब्लॉकबस्टर साबित हुई है। ऐसे में अब फैंस रणबीर की आने वाली फिल्म एनिमल के लिए बेकरार हैं। यूं तो एनिमल बीते 11 अगस्त को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली थी, लेकिन अब इस फिल्म को नई रिलीज डेट मिल गई है और अब एनिमल 1 दिसंबर 2023 को सिनेमाघरों में दस्तक देगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top