Headline
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
पल्टन बाजार में सुबह 11 से शाम 7 बजे तक वाहनों का प्रवेश प्रतिबंधित
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
इम्युनिटी मजबूत करने के लिए सिर्फ विटामिन C और D नहीं, इन पोषक तत्वों का सेवन भी है जरूरी
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
पुतिन का यूरोप पर तीखा हमला, बोले- रूस को हराने का सपना छोड़ दें देश, यूक्रेन युद्ध पर बातचीत के संकेत
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला वनडे सीरीज का आगाज आज से, जानें कब और कहां देख सकेंगे लाइव मुकाबला
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा बरकरार, ‘रणबाली’ की कमाई में आई गिरावट, जानें बाकी फिल्मों का हाल
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार
उत्तराखंड में फिर बदलेगा मौसम, पहाड़ों में बारिश और ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी के आसार

गौतम अडानी को एक और बड़ा झटका, डाउ जोन्स इंडेक्स से बाहर होगा अडानी इटरप्राइजेस का शेयर

मुंबई। गौतम अडानी को एक और बड़ा झटका लगा है। अडानी एंटरप्राइजेस को 7 फरवरी से पहले डाउ जोन्स सस्टेनेबिलिटी इंडेक्स से हटा दिया जाएगा। एक दिन पहले ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ने अडानी ग्रुप के तीन शेयरों अडानी एंटरप्राइजेस, अडानी पोर्ट्स और अम्बुजा सीमेंट्स को 3 फरवरी 2023 से एडीशनल सर्विलांस मीजर फ्रेमवर्क के तहत डालने की जानकारी दी थी। अब यह स्टॉक डाउ जोन्स सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से बाहर होने की कगार पर है। इसका प्रभावी समय मंगलवार 7 फरवरी से शुरू हो रहा है। यह जानकारी यूएस मार्केट ने दी है।

अमेरिकी स्टॉक एक्सचेंज ने अडानी एंटरप्राइजेज को एसएंडपी डाउ जोंस सस्टेनबिलिटी इंडेक्स से बाहर करने के ऐलान के बारे में कहा गया है कि अडानी एंटरप्राइजेज को स्टॉक हेरफेर और अकाउंटिंग फ्रॉड के आरोपों द्वारा ट्रिगर किए गए मीडिया और स्टेकहोल्डर एनॉलिसिस के बाद डाउ जोन्स स्स्टेबिलिटी इंडेक्स से हटा दिया जाएगा। इंडेक्स की घोषणा में कहा गया है कि एसएंडपी डाउ जोन्स इंडेक्स मंगलवार 7 फरवरी, 2023 को खुलने से पहले प्रभावी बदलाव करेंगे। हिंडनबर्ग की रिपोर्ट के बाद अडानी ग्रुप के शेयरों में भारी गिरावट है। पिछले छह सत्रों में, एनएसई पर अडानी एंटरप्राइजेज शेयर की कीमत 3,442 रुपए से 55 प्रतिशत का गोता लगाते हुए, 1,565 रुपए से अधिक स्तर तक गिर गई है।

25 जनवरी के बाद से अडानी को झटके पर झटके लग रहे हैं। पिछले 9 दिन में अडानी ग्रुप को 8 लाख करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान का अनुमान है। अडानी ग्रुप के कई स्टॉक्स 60 फीसद से नीचे आ चुके हैं। इसकी वजह से गौतम अडानी को ब्लूमबर्ग बिलेनियर इंडेक्स के टॉप-10 अरबपतियों की लिस्ट में चौथे नंबर से 21वें पर लाकर पटक दिया।
इस साल अडानी की संपत्ति 59.2 अरब डॉलर कम होकर 61.3 अरब डॉलर रह गई है। अडानी को करीब 52 अरब डॉलर का झटका तो केवल केवल एक हफ्ते में लगा है। आरबीआई ने सभी बैंकों से अडानी एंटरप्राइजेस को दिये कर्ज की जानकारी मांगी है। वहीं, अडानी ग्रुप ने 20 हजार करोड़ रुपए के फुली सब्सक्राइब्ड एफपीओ को रद्द कर इन्वेस्टर्स का पैसा लौटाने की बात कही है। अब अमेरिकी शेयर बाजार ने भी झटका दे दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top