Headline
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई

आरुषी सुन्दरियाल ने दिया राष्ट्रीय प्रवक्ता, युवा कांग्रेस के पद से इस्तीफा

आरुषी सुन्दरियाल ने दिया राष्ट्रीय प्रवक्ता, युवा कांग्रेस के पद से इस्तीफा

करण महारा को बताया अब तक का सबसे विफल प्रदेश अध्यक्ष

 कहा महिला विरोधी है उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व

पार्टी हाईकमान को उत्तराखंड कांग्रेस नेतृत्व में फेर बदल करने का सुझाव

देहरादून।  आरुषी सुन्दरियाल ने आज युवा कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष उदय भानु चिब को पत्र लिखकर राष्ट्रीय प्रवक्ता के पद से इस्तिफा दे दिया है। दरअसल, उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस के कुछ नेताओं द्वारा आरुषी सुन्दरियाल के कांग्रेस में किसी पद पर न होने का बयान दिया गया था, जिसके बाद आरुषी सुन्दरियाल को युवा कांग्रेस के नेतृत्व द्वारा अपलोड किया गया, उनके राष्ट्रीय प्रवक्ता के नियुक्ति पत्र के लिंक साझा करते हुए मीडिया में विज्ञप्ति जारी करनी पड़ी। आरुषी द्वारा सोनिया आनंद पर डाकैती और मारपीट का मुकदमा दर्ज कराए जाने के बाद अचानक पार्टी में उनके पद को लेकर ब्यान बजी से आरुषी खासा नाराज है। आरुषी के अनुसार ऐसा करके उत्तराखंड प्रदेश कांग्रेस नेतृत्व ने महिलाओं पर हो रहे अपराधों के प्रति असंवेदनशीलता दिखाई है।

आरुषी ने कहा कि “उत्तराखंड कांग्रेस नेतृत्व की यह शर्मनाक हरकत सिर्फ मेरा अपमान नहीं है, बल्कि यह यूथ कांग्रेस के राष्ट्रीय नेतृत्व और उत्तराखंड की सभी महिलाओं का भी अपमान है, इसलिए उन्हें माफी मांगनी चाहिए। अगर उत्तराखंड कांग्रेस नेतृत्व अपनी ही पार्टी की महिला नेत्री के प्रति इतना असंवेदनशील हो सकता है तो आम महिलाओं के मामले में ऐसे अहंकारी नेताओं से क्या उम्मीद की जा सकती है। करण महारा के नेतृत्व के बाद कांग्रेस भवन के अजीब माहौल के कारण ज्यादातर कांग्रेसी महिलाएं कांग्रेस भवन में जाने से झिझकती हैं, साथ ही पार्टी में अंतर्कलह काफी बढ़ गई है। आरुषी ने करण महारा को अब तक का सबसे विफल प्रदेश अध्यक्ष बताया। किसी भी राजनीतिक दल का कार्यकर्ता पार्टी को श्रमदान देता है, बदले में पार्टी का दयेत्वा है कि कार्यकर्ताओं को यथोचित सम्मान मिले, लेकिन उत्तराखंड कांग्रेस के अतिमहत्वाकांक्षी नेता प्रदेश अध्यक्ष की नाक के नीचे पार्टी की राष्ट्रीय स्तर की नेत्री को अपमानित करते रहे और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष ने धृतराष्ट्र की भूमिका निभायी। कांग्रेस पार्टी मुझे प्रिय है, परंतु कांग्रेस भवन में अक्सर बैठे रहने वाले कुछ दकियानूसी लोग कांग्रेस को दिमाग की तरह खोखला कर रहे हैं। वर्तमान प्रदेश नेतृत्व के रहते उत्तराखंड कांग्रेस डूबता जहाज है, जहाँ अब पानी सर से ऊपर हो चुका है, इसलिए मैं इस्तीफा देने को विवाश हूं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top