Headline
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश

एशियाई खेल 2023- शूटिंग टीम ने दिलाया भारत को पहला स्वर्ण पदक

दिल्ली। एशियाई खेल 2023 में भारत को पहला स्वर्ण पदक शूटिंग टीम ने दिलाया है। एशियाई खेलों का आधिकारिक आगाज होने के बाद दूसरे दिन देश को पहला स्वर्ण पदक मिला है। पहले दिन भारतीय खिलाड़ियों ने पांच पदक जीते थे, लेकिन स्वर्ण पदक की तालिका खाली थी। शूटिंग टीम ने सोमवार को स्वर्णिम शुरुआत करते हुए इवेंट में देश को पहला पदक दिलाया और विश्व रिकॉर्ड भी बना दिया।

पुरुषों की 10 मीटर एयर राइफल टीम में रुद्राक्ष बालासाहेब पाटिल, दिव्यांश सिंह पंवार और ऐश्वर्य प्रताप सिंह तोमर शामिल थे। भारतीय तिकड़ी ने हांगझोऊ में इतिहास रच दिया। व्यक्तिगत क्वालिफिकेशन राउंड में भारतीय तिकड़ी ने कुल 1893.7 का स्कोर किया और विश्व रिकॉर्ड तोड़ दिया। इससे पहले शूटिंग टीम स्पर्धा में सबसे बड़ा स्कोर चीन के नाम था। चीन के खिलाड़ियों ने पिछले महीने बाकू विश्व चैम्पियनशिप में 1893.3 का स्कोर हासिल किया था। भारतीय टीम ने चीन से 0.4 अंक ज्यादा हासिल किए हैं।

भारतीय निशानेबाजों के कमाल के बाद चीन को एशियाई रिकॉर्ड और गेम्स रिकॉर्ड चार्ट पर भी अपना स्थान गंवाना पड़ा है। अब टीम इंडिया का नाम इतिहास और रिकॉर्ड बुक में दर्झ हो गया है। क्वालीफिकेशन में तीसरे स्थान पर रहे रुद्राक्ष 632.5 अंक के साथ टीम के सबसे अहम खिलाड़ी रहे। ऐश्वर्य 631.6 अंकों के साथ पांचवें स्थान पर रहे। वहीं, दिव्यांश ने 629.6 का स्कोर हासिल किया। वह कजाकिस्तान के इस्लाम सतपायेव की तुलना में अधिक इनर 10 के कारण कट हासिल करने में सफल रहे। सभी तीन भारतीय निशानेबाज फाइनल के लिए क्वालीफाई कर चुके थे, लेकिन नियम के अनुसार एक देश के दो ही खिलाड़ी फाइनल में भाग ले सकते हैं। ऐसे में दिव्यांश को बाहर होना पड़ा। फाइनल में ऐश्वर्य ने कांस्य पदक जीतकर देश की झोली में एक और मेडल डाल दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top