Headline
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज

बड़े मियां छोटे मियां का गाना वल्लाह हबीबी जारी, मानुषी और अलाया ने रेत में बिखेरा जलवा

बॉलीवुड खिलाड़ी यानी एक्टर अक्षय कुमार इन दिनों अपनी आने वाली फिल्म ‘बड़े मियां छोटे मियां’ को लेकर सोशल मीडिया पर छाए हुए हैं। इस फिल्म में अक्षय कुमार के साथ एक्टर टाइगर श्रॉफ भी नजर आएंगे। यह फिल्म इस साल अप्रैल में रिलीज होगी। इस फिल्म में पहली बार बड़े पर्दे पर अक्षय और टाइगर की जोड़ी धमाल मचाती नजर आएगी। इस फिल्म को लेकर अब तक कई अपडेट्स सामने आ चुके हैं। अब इसी बीच इस फिल्म से नया गाना सामने आया है।

आपको बता दें कि अली अब्बास जफर के डायरेक्शन में बनी ‘बड़े मियां छोटे मियां’ अगले महीने रिलीज हो रही है। इस फिल्म के रिलीज होने का फैंस इंतजार कर रहें हैं। अब इसी बीच इस फिल्म का नया गाना ‘वल्लाह हबीबी’ रिलीज हो गया है, जिसमें अक्षय और टाइगर के साथ मानुषी छिल्लर और अलाया एफ रोमांस करती नजर आ रहीं हैं।

इस गाने से एक्टर अक्षय कुमार के मुंह पर कपड़ा बांधते हुए एंट्री लेने का स्टाइल फैंस को काफी पसंद आया है। वहीं, टाइगर ने हमेशा की तरह अपने डांस के चार्म से लोगों को एंटरटेन किया है। रेत पर अपने हुस्न का जलवा दिखाते हुए मानुषी और अलाया एफ ने भी लाइमलाइट लूटी है। बता दें कि ‘वल्लाह हबीबी’ गाने को विशाल ददलानी, विशाल मिश्रा और दीपाक्षी कलिता ने गाया है। लिरिक्स इरशाद कामिल ने लिखे हैं और म्यूजिक कंपोजर विशाल मिश्रा हैं। ये मूवी इस ईद 10 अप्रैल 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top