Headline
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
मुंबई इंडियंस की कमान अब कीरोन पोलार्ड के हाथ में, मुख्य कोच बनकर संभालेंगे टीम की जिम्मेदारी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
ईरान पर फिर हमले की तैयारी में अमेरिका? ट्रंप ने दी सैन्य कार्रवाई की चेतावनी
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
प्रभास की ‘फौजी’ का धमाकेदार टीजर हुआ रिलीज, 19 मार्च को सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
केदारनाथ जा रहे हेलीकॉप्टर की टिहरी में इमरजेंसी लैंडिंग, पायलट समेत छह लोग थे सवार
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर FDA की बड़ी कार्रवाई, कोर्ट कैंटीन से ढाबों तक छापेमारी, कई प्रतिष्ठानों को नोटिस
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
तुलसी की पत्तियों में छिपे हैं सेहत के कई राज, पाचन से लेकर तनाव कम करने तक मिल सकते हैं फायदे
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
उत्तराखंड में बदलेगा मौसम, सात जिलों में बारिश के आसार; ऊंचाई वाले इलाकों में बर्फबारी का अनुमान
ग्रामीणों की समस्याओं के त्वरित समाधान को रानीपोखरी मौजा में आयोजित हुई ‘रात्रि चौपाल’
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल
बदलते शैक्षिक परिदृश्य में सकारात्मक दृष्टिकोण और नवाचार के साथ कार्य करें अधिकारी: अपर निदेशक गढ़वाल

साईं बाबा पर बयान को लेकर फंसे बागेश्वर धाम सरकार, मुंबई में शिकायत दर्ज, कड़ी कार्रवाई की मांग

मुंबई। बागेश्वर धाम सरकार के पीठाधीश्वर धीरेंद्र शास्त्री मुश्किल में फंसते नजर आ रहे है। उनके खिलाफ मुंबई के बांद्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत की गई है। बताया जा रहा है कि धीरेंद्र शास्त्री ने शिरडी के साईं बाबा पर बयान दिया था। इसी मामले में उनके खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की मांग की गई है। यह शिकायत उद्धव बालासाहेब ठाकरे की युवा सेना की तरफ से दी गई है।

बागेश्वर बाबा द्वारा शिरडी साईं बाबा के पर बयान सामने आने के बाद उद्धव बालासाहेब ठाकरे की युवा सेना के लोगों ने मुंबई में बांद्रा पुलिस स्टेशन में लिखित शिकायत दी है। बागेश्वर बाबा पर कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग की गई है। युवा सेना के लोगों ने कहा कि बागेश्वर बाबा शिरडी साईं बाबा के भक्तों की भावनाओं के साथ खिलवाड़ कर रहे हैं।

पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री ने कुछ दिन पूर्व साईं बाबा को लेकर बड़ा बयान दिया था। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि साईं बाबा कोई भगवान नहीं हैं। उन्होंने कहा कि साईं बाबा संत और फकीर हो सकते हैं। लेकिन भगवान नहीं हो सकते हैं। उन्होंने कहा कि हमारे धर्म में शंकराचार्य का सबसे बड़ा स्थान है। उन्होंने साईं बाबा को देवताओं का स्थान नहीं दिया है। उन्होंने विवादित बयान देते हुए कहा था कि गीदड़ की खाल पहनकर कोई शेर नहीं बन सकता।

बता दें कि बागेश्वर बाबा उर्फ पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री की कथा एमपी के जबलपुर में 25 मार्च से 31 मार्च तक आयोजित की गई थी। इस दौरान चर्चा करते हुए उन्होंने साईं बाबा को लेकर कई बातें कही थीं। उन्होंने कहा था कि हमारे सर्वोच्च गुरु शंकराचार्य ने कभी भी साईं बाबा को देवता का स्थान नहीं दिया था। धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि शंकराचार्य हिंदू धर्म के प्रधानमंत्री हैं। इसलिए हर सनातनी को उनकी बात मानना बहुत जरूरी है।

इसके अलावा धीरेंद्र शास्त्री ने कहा था कि साईं बाबा को लेकर जिन लोगों की आस्था है, मैं उनकी आस्था को ठेस नहीं पहुंचाना चाहता हूं। उन्होंने आगे कहा था कि संत हमारे चाहे धर्म के हों या फिर तुलसीदास और सूरदास ही क्यों नहीं हों, ये लोग महान हो सकते हैं, योगपुरुष हो सकते हैं। लेकिन कोई भी भगवान नहीं हो सकता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top