Headline
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में

सूचना महानिदेशक के साथ बंशीधर तिवारी को एमडीडीए उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी, 7 आईएएस और 6 पीसीएस समेत 14 अफसरों के बदले विभाग

देहरादून। सरकार ने देहरादून की डीएम से उपाध्यक्ष एमडीडीए की जिम्मेदारी हटा दी गई है। भारतीय प्रशासनिक सेवा के अधिकारी बंशीधर तिवारी को मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) का उपाध्यक्ष बनाया गया है। तिवारी को प्रबंध निदेशक जीएमवीएन व निदेशक पंचायती राज से मुक्त कर दिया गया है। उनके बाकी विभाग यथावत रखे गए हैं।

आपको बता दें उत्तराखंड शासन ने सात आईएएस और छह पीसीएस समेत 14 अफसरों के विभागों में बदलाव कर दिया है। भ्सचिव कार्मिक शैलेश बगौली ने मंगलवार को इस संबंध में आदेश जारी किए। आईएएस बीके संत को आयुक्त खाद्य विभाग भी दिया गया है जबकि आईएएस आनंद स्वरूप को निदेशक पंचायती राज का भी प्रभार दिया गया है। आईएएस संजय कुमार को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण पद पर हल्द्वानी भेजा गया है। देहरादून के संयुक्त मजिस्ट्रेट नंद कुमार को मसूरी का संयुक्त मजिस्ट्रेट बनाया गया है।

पीसीएस अफसर आशीष भटगांई को निदेशक, प्रशासन एवं मॉनिटरिंग पंत नगर कृषि विवि, ऊधमसिंह नगर व मुख्य कार्मिक अधिकारी पंतनगर की जिम्मेदारी से मुक्त कर दिया गया है। उन्हें रुद्रपुर मंडी परिषद का निदेशक बनाया गया है। इस पद पर काबिज निधि यादव को समाज कल्याण विभाग की निदेशक बना दिया गया है। इस पद से मुक्त हुए बीएल फिरमाल को पंतनगर कृषि विवि में निदेशक प्रशासन एवं मॉनीटरिंग व यूएसनगर व मुख्य कार्मिक अधिकारी की जिम्मेदारी दी गई है।

विनोद गिरी गोस्वामी को निदेशक कौशल विकास एवं प्रशिक्षण के पद से मुक्त कर जीएमवीएन का प्रबंध निदेशक बनाया गया है। वित्त सेवा के अधिकारी अरुणेंद्र सिंह चौहान से अपर सचिव कार्मिक एवं सतर्कता का दायित्व हटा दिया गया है। उनके बाकी प्रभार बने रहेंगे। एमडीडीए के सचिव मोहन सिंह बर्निया सचिव रियल एस्टेट रेगूलेटरी अथॉरिटी (रेरा) से मुक्त हो गए हैं। सचिव रेरा की जिम्मेदारी सुंदर लाल सेमवाल को दी गई है। सेमवाल बाध्य प्रतीक्षा में थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top