Headline
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
हरिपुर का पुनरुत्थान: आचार्य प्रवेश शर्मा की 4 साल की तपस्या लाई रंग
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
कुंभ मेला 2027 की तैयारियों को लेकर हरिद्वार में उच्चस्तरीय समीक्षा बैठक, एडीजी ने दिए समयबद्ध तैयारी के निर्देश
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत
अंकिता भंडारी को न्याय मिलने तक संघर्ष जारी रहेगा: डॉ. हरक सिंह रावत

पिंक वाटसएप से सावधान- एक मैसेज से खाली हो जाएगा बैंक अकाउंट, ये है बचने का तरीका

नई दिल्ली। व्हाट्सएप पर ठगी का एक नया तरीका पब्लिक और पुलिस दोनों के लिए परेशानी बन गया है। ठगी के इस तरीके में व्हाट्सएप इस्तेमाल करने वाले को अतिरिक्त फीचर वाला पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड करने के लिए एक लिंक शेयर किया जा रहा है। इस लिंक से पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड करने वाले व्यक्ति का फोन तुरंत हैक हो जाता है।

इसके बाद साइबर क्रिमिनल उक्त मोबाइल फोन से गोपनीय जानकारी, फोटो, वीडियो सहित अन्य जानकारी चोरी कर ठगी कर रहे हैं। यह ठग एंड्रायड मोबाइल फोन इस्तेमाल करने वालों को अपना निशाना बना रहे हैं। चंडीगढ़ पुलिस ने पिंक व्हाट्सएप के इस खेल को बड़ा स्कैम मानकर एडवाइजरी जारी की है। इस मामले पर साइबर थाना चंडीगढ़ के एसएचओ रंजीत सिंह ने कहा कि लोगों को ऐसी ठगी से अवेयर होना चाहिए और कोई भी ऐसा लिंक मिले तो उस पर क्लिक ना करें।

क्या है पिकं व्हाट्सएप स्कैम?
इस स्कैम में लोगों के पास एक लिंक आता है और लोगों को पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड करने के लिए कहा जाता है। इस लिंक पर क्लिक करने के बाद लोगों का फोन हैकर की ओर से हैक कर लिया जाता है और उसके फोन से प्राइवेट जानकारी और बैंक से लाखों रुपए की ठगी कर ली जाती है।

इससे बचने के लिए अनजान नंबर से कोई भी लिंक आने पर क्लिक न करें। आपकी जान-पहचान वाले के नंबर से भी कोई अज्ञात लिंक आने पर बिना वेरिफाई किए क्लिक ना करें। अगर आपने भूल से इस लिंक पर क्लिक करके पिंक व्हाट्सएप डाउनलोड कर लिया है तो इसे तुरंत डिलीट करें। अपने फोन का बैकअप लें और फोन फॉर्मेट या फैक्टरी सिस्टम रिसेट कर दें। इस तरह का कोई भी संदिग्ध लिंक, कॉल या मैसेज मिलने पर तुरंत पुलिस में शिकायत दें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top