Headline
जल एवं मच्छर जनित रोगों का खतरा बढ़ा, स्वास्थ्य विभाग ने जारी की एडवाइजरी

देहरादून-मसूरी मार्ग पर पानीवाला बैंड के पास गहरी खाई में मिला व्यक्ति का शव

‘मिर्जापुर द मूवी’ ने बॉक्स ऑफिस पर मचाया तहलका, 4 दिनों में पार किया 100 करोड़ का आंकड़ा

मुख्यमंत्री धामी से मिले नन्हे पर्वतारोही रियांश पंत और प्रिशा रावत

स्वच्छ वायु सर्वेक्षण-2026 में देहरादून की बड़ी छलांग, 37वें से 12वें स्थान पर पहुंची राजधानी

विशेष गहन पुनरीक्षण कार्य  प्रगति की जिलाधिकारी ने की  समीक्षा, 29,929 मतदाता जांच में पाए गए अपात्र

मुरैना में बड़ा हादसा- चंबल नदी पार कर रहे 7 श्रद्धालु बहाव में बहे, अब तक तीन शव बरामद

मुरैना। मध्यप्रदेश के मुरैना जिले में चंबल नदी में उस समय एक बड़ा हादसा हो गया, जब पैदल इस नदी को पार कर राजस्थान जा रहे लगभग डेढ़ दर्जन लोगों में से सात लोग पानी के बहाव में बह गए। हादसे में अब तक तीन लोगों के शव बरामद किए जा चुके हैं। प्रशासन शेष के शव तलाशने में जुटा हुआ है।

कलेक्टर अंकित अस्थाना ने शुरुआती जानकारी के हवाले से बताया कि राजस्थान मध्यप्रदेश सीमा पर सबलगढ़ अनुविभाग के टहटरा थाने स्थित चंबल के राजिया घाट से लगभग 17 लोग राजस्थान स्थित कैला देवी माता के दर्शन करने पैदल नदी पार कर के जा रहे थे। इस दौरान सात लोग पानी के बहाव में बह गए। इनमें से तीन के शव बरामद कर लिए गए हैं। उन्होंने बताया कि शेष की तलाश जारी है। प्रशासन लगातार बचाव कार्य में जुटा है। आला अधिकारी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने चंबल नदी में हुए दुखद हादसे का संज्ञान लिया और हादसे पर दुख व्यक्त किया। मुख्यमंत्री ने मुख्यमंत्री कार्यालय एवं जिला प्रशासन को निर्देश दिए हैं कि चंबल नदी में रेस्क्यू ऑपरेशन को तेज किया जाए। मुख्यमंत्री के निर्देश पर जिला प्रशासन आवश्यक संसाधन के साथ घटनास्थल पर है, एसडीआरएफ की टीम पहुंच रही है, स्थानीय गोताखोरों के माध्यम से नदी में बह गए लोगों की तलाश की जा रही है। रेस्क्यू एवं आवश्यक मदद की मॉनिटरिंग मुख्यमंत्री कार्यालय सीएमओ द्वारा की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top