Headline
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
संसाधनों और अवसरों की कमी किसी प्रतिभाशाली युवा के सपनों की राह में नहीं बनेगी बाधा- मुख्यमंत्री
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
‘श्रमिक अपने पसीने से प्रदेश के विकास की नई इबारत लिख रहे’- महाराज
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
स्वस्थ बालिकाएं ही स्वस्थ और सशक्त समाज की नींव रखती हैं- ऋतु खण्डूडी भूषण
जनता मिलन में 19 शिकायतें दर्ज, अधिकांश का मौके पर निस्तारण

उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखण्ड के विकास का रास्ता इकोलॉजी और इकोनॉमी के संतुलन से होकर निकलेगा- मुख्यमंत्री
उत्तराखंड में बढ़ा लंपी रोग का खतरा, 21 पशुओं में संक्रमण की पुष्टि, एक बछड़े की मौत

बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान
बार-बार थकना और ज्यादा प्यास लगना! बच्चों में दिखें ये बदलाव तो हो जाएं सावधान

उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं कक्षा के अभ्यर्थियों को बड़ी राहत, एक या दो विषयों में फेल छात्र- छात्राओं के लिए पास होने का सुनहरा मौका

देहरादून। उत्तराखंड बोर्ड की 10वीं और 12वीं की परीक्षा में एक और दो विषयों में फेल छात्र-छात्राओं के लिए राहत की खबर है। शासन की ओर से अंक सुधार परीक्षा का शासनादेश जारी कर दिया गया है। इसमें कहा गया है कि हाईस्कूल में दो और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र-छात्राओं को पास होने के तीन अवसर दिए जाएंगे। शिक्षा सचिव रविनाथ रमन की ओर से जारी आदेश के मुताबिक हाईस्कूल में अधिकतम दो विषयों और इंटरमीडिएट में एक विषय में फेल छात्र अंक सुधार परीक्षा दे सकेंगे।

इसके अलावा वे छात्र भी अंक सुधार परीक्षा दे सकेंगे जो समझते हैं कि उन्हें अपेक्षित अंक नहीं मिलेइसके लिए छात्र-छात्राओं को परीक्षा परिणाम जारी होने के तीन सप्ताह के भीतर या फिर उत्तराखंड बोर्ड की ओर से तय तिथि के भीतर आवेदन करना होगा। हाईस्कूल स्तर पर परीक्षाफल सुधार के लिए परीक्षा शुल्क दो सौ रुपये प्रति विषय एवं 50 रुपये प्रमाणपत्र सह अंक पत्र के रूप में देय होगा।

हालांकि अनुसूचित जाति, जनजाति एवं दिव्यांग अभ्यर्थियों के लिए परीक्षा शुल्क सौ रुपये रखा गया हैं। जबकि इंटरमीडिएट में परीक्षाफल सुधार के लिए परीक्षा शुल्क के रूप में तीन सौ रुपये देने होंगे। आदेश में कहा गया है कि परीक्षाफल सुधार परीक्षा एक समयबद्ध कार्यक्रम के रूप में आयोजित की जाएगी।

इस आदेश से 20800 को मिलेगा पास होने का मौका
शासन के इस आदेश से उत्तराखंड बोर्ड की परीक्षा में फेल हुए 20800 छात्र-छात्राओं को पास होने का मौका मिलेगा। ये छात्र एक या दो विषय में फेल हुए हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top