Headline
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी

बैंक ऑफ इंडिया में 9.24 करोड़ का बड़ा स्कैम आया सामने, दो मैनेजरों समेत 27 पर एफआईआर

जमशेदपुर। झारखंड के जमशेदपुर में बैंक ऑफ इंडिया में लोन देने के नाम पर बड़ा स्कैम सामने आया है। इसे बैंक के ही दो ब्रांच मैनेजरों ने अंजाम दिया है। दो दर्जन से भी ज्यादा लोगों और कंपनियों को लोन देने के नाम पर इन दोनों मैनेजरों ने 9.24 करोड़ रुपए का घोटाला कर दिया। जांच में स्कैम पकड़े जाने के बाद बैंक ऑफ इंडिया के बिष्टुपुर ब्रांच के सीनियर मैनेजर ने दोनों आरोपी अधिकारियों सहित 27 व्यक्तियों और कंपनियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज कराई है। जिन दो ब्रांच मैनेजरों पर इस घोटाले का आरोप है, उनमें जमशेदपुर के कदमा उलियान ब्रांच में पदस्थापित रहे धीरज कुमार झा और धालभूमहढड के गोहारडांगरा ब्रांच के मैनेजर नीतेश शामिल हैं।

बताया जा रहा है कि बैंक की रांची स्थित विजिलेंस टीम ने बीते मार्च महीने में कदमा उलियान स्थित ब्रांच का निरीक्षण किया था, जिसमें यह स्कैम पकड़ में आया। फिर तथ्यों की जांच-पड़ताल में यह बात सामने आई कि फर्जी लोन के आधार पर कुल 9.24 करोड़ रुपए की निकासी की गई है। दोनों ब्रांच मैनेजरों ने ग्राहकों और कंपनियों के नाम पर फर्जी कागजात बनवाए और उनके नाम पर लोन मंजूर कर अलग-अलग अकाउंट्स में रकम ट्रांसफर कर दी गई। फर्जी लोन का यह स्कैम 2020 में ही शुरू हुआ था और यह सिलसिला मार्च 2023 तक चलता रहा। किसी के नाम पर दस तो किसी के नाम पर पचास लाख तक का फर्जी लोन सैंक्शन कर रकम ट्रांसफर की जाती रही। बताया जा रहा है कि जिनके नाम पर लोन सैंक्शन किया गया, उन्हें इनकी भनक भी नहीं लगी।

हालांकि, बैंक की ओर से जो एफआईआर दर्ज कराई गई है, उसमें उन सभी 27 लोगों और कंपनियों को भी आरोपी बनाया गया है, जिनके नाम पर लोन की रकम निकाली गई है। एफआईआर दर्ज होने के बाद पुलिस ने पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है। दोनों आरोपी बैंक मैनजरों की तलाश की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top