Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

खेतों में बायो डी-कंपोजर का होगा छिड़काव, 11 टीमों का किया गठन

दिल्ली। राजधानी में पराली जलाने से होने वाले वायु प्रदूषण की रोकथाम के लिए दिल्ली सरकार सख्त हो गई है। पिछले साल की तरह इस बार भी खेतों में पराली गलाने के लिए खेतों में बायो डी-कंपोजर का निशुल्क छिड़काव किया जाएगा। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई हैं। बायो डी-कंपोजर के छिड़काव के लिए 11 टीमों का गठन किया गया है। इस संबंध में विकास मंत्री गोपाल राय ने बृहस्पतिवार को कंपोजर के छिड़काव को लेकर कृषि विभाग के अधिकारियों के साथ बैठक की। उन्होंने बताया कि दिल्ली में बासमती और गैर बासमती धान के सभी खेतों में सरकार की ओर से निशुल्क बायो डी-कंपोजर का छिड़काव किया जाएगा।

छिड़काव को लेकर कृषि विभाग को धान के खेतों का जल्द सर्वे करने के निर्देश दिए दिए गए है। छिड़काव को लेकर कृषि विभाग द्वारा किसानों से फार्म भरवाया जा रहा है। इसमें सर्वे का निर्देश दिया गया है। फार्म में किसान की जानकारी, कितने एकड़ खेत में छिड़काव कराना चाहते हैं और फसल कटने का समय व अन्य जानकारियां उपलब्ध हैं। साथ ही, दिल्ली में किसानों के बीच बायो डी-कंपोजर के छिड़काव को लेकर जागरूकता अभियान चलाने के निर्देश भी जारी कर दिए गए हैं। गोपाल राय ने कहा कि सर्दियों के मौसम में प्रदूषण की समस्या के समाधान के लिए सरकार लगातार अलग-अलग विभागों से बैठक कर विंटर एक्शन प्लान बनाने की तरफ बढ़ रही है।

सभी विभागों को विंटर एक्शन प्लान को लेकर 15 फोकस बिंदुओं पर अलग-अलग जिम्मेदारी सौंपी गई है, जिसके तहत पर्यावरण विभाग विंटर एक्शन प्लान की संयुक्त कार्ययोजना तैयार करेगा। जब पड़ोसी राज्यों में पराली जलना शुरू होती है तो उसके धुएं की चादर दिल्ली को घेर लेती है। इसके प्रभाव से प्रदूषण का असर कई गुना ज्यादा घातक हो जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top