Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

Britain PM Oath: बकिंघम पैलेस में नहीं होगा नए प्रधानमंत्री का शपथ ग्रहण समारोह

लंदन।ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वर्तमान में स्कॉटलैंड में मौजूद हैं और वह इस दौरान नए प्रधानमंत्री को स्कॉटलैंड में ही नियुक्त करेंगी। प्रधानमंत्री को शपथ दिलाने के लिए वह लंदन नहीं जाएंगी। ऋषि सुनक और लिज ट्रास के बीच प्रधानमंत्री की जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

बकिंघम पैलेस में होता रहा है पीएम का शपथ ग्रहण समारोह

टोरी नेतृत्व चुनाव के नतीजे सोमवार को घोषित किए जाएंगे, जिसके एक दिन बाद मंगलवार को शाही परंपरा से हटकर 96 साल की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय ने अपने स्कॉटलैंड के बाल्मोरल कैसल निवास पर नवनिर्वाचित कंजर्वेटिव पार्टी के नेता को शपथ दिलाएंगी।

बोरिस जॉनसन सौपेंगे इस्तीफा

निवर्तमान प्रधानमंत्री बोरिस जॉनसन औपचारिक रूप से एक दिन पहले महारानी एलिजाबेथ द्वितीय को अपना इस्तीफा सौंपेंगे, जिसके बाद महारानी नवनिर्वाचित कंजर्वेटिव पार्टी के नेता को शपथ दिलाएंगी। मालूम हो कि ब्रिटेन में राज्य प्रमुख महारानी हैं, जो औपचारिक रूप से देश के प्रधानमंत्री की नियुक्ति करती हैं, जो महामहिम की सरकार का नेतृत्व करेगा।

महारानी स्कॉटलैंड में मना रही हैं छुट्टियां

पिछले कुछ वर्षों के दौरान महारानी ने इंग्लैंड में ही नवनिर्वाचित प्रधानमंत्रियों को शपथ दिलाती रही हैं। उम्मीद लगाई जा रही थी कि वह लंदन में बकिंघम पैलेस या बर्कशायर में अपने विंडसर कैसल निवास पर आएंगी। हालांकि उनकी उम्र को देखते हुए अनुमान लगाया गया था कि वह इस बार स्कॉटलैंड के एबर्डीनशायर में रहने का फैसला कर सकती हैं। मालूम हो कि महारानी अपना वर्षिक ग्रीष्मकालीन अवकाश यहीं बिता रही हैं।

ब्रिटेन को नया प्रधानमंत्री पांच सितंबर को मिल जाएगा। ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ द्वितीय वर्तमान में स्कॉटलैंड में मौजूद हैं और वह इस दौरान नए प्रधानमंत्री को स्कॉटलैंड में ही नियुक्त करेंगी। प्रधानमंत्री को शपथ दिलाने के लिए वह लंदन नहीं जाएंगी। बकिंघम पैलेस ने बुधवार को यह जानकारी दी। मालूम हो कि ब्रिटेन के प्रधानमंत्री बनने के लिए भारतीय मूल के ऋषि सुनक और लिज ट्रस के बीच की जंग निर्णायक मोड़ पर पहुंच चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top