Headline
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
नौ माह का प्रशिक्षण पूरा कर पुलिस की मुख्यधारा में शामिल हुए 15 आरक्षी, पुलिस लाइन में पासिंग आउट सेरेमनी
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम
पारिवारिक परिस्थितियों के कारण कोई भी बालिका शिक्षा से न रहे वंचित- डीएम

कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का किया उद्घाटन

देहरादून। कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने शनिवार को आर्यन क्रिकेट ग्राउण्ड गजियावाला, देहरादून में डिपार्टमेन्ट क्रिकेट डवलपमेन्ट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड (डी.सी.डी.यू.) द्वारा प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का गेंद खेलकर टी-20 क्रिकेट का विधिवत शुभारंभ किया। इस दौरान मंत्री गणेश जोशी ने खिलाड़ियों से परिचय भी प्राप्त कर खिलाडियों का उत्साहवर्धन भी किया।

ज्ञात हो कि डिपार्टमेन्ट क्रिकेट डवलपमेन्ट कमेटी ऑफ उत्तराखण्ड के तात्वधान में प्रथम अखिल भारतीय राज्य स्टेट टी0-20 क्रिकेट प्रतियोगिता का आयोजन जनपद देहरादून के आर्यन क्रिकेट एकेडमी, गजियावाला में 30 सितम्बर से 04 अक्टूबर तक किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता में केन्द्रीय सचिवालय, दिल्ली, पंजाब, हरियाणा, हिमाचल सचिवालय उत्तराखण्ड सिविल सर्वसेज सहित 08 टीमों के द्वारा प्रतिभाग किया जा रहा है। इस प्रतियोगिता का मुख्य उदेश्य कार्मिकों को खेल के साथ ही प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अपेक्षा के अनुसार फिट इण्डिया मुमेन्ट के अन्तर्गत कार्मिकों को खेल के माध्यम से स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना है।

इस अवसर पर मंत्री गणेश जोशी ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी खेलों को बढ़ावा देने के साथ साथ खिलाड़ियों के उन्नयन के लिए लगातार प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा राज्य में खेल और खिलाड़ियो को आगे बढ़ाने और उन्हें प्रोत्साहित करने के लिए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में राज्य सरकार लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों को बढावा देने के लिए हरसंभव प्रयास कर रही है। पिछले वर्ष शुरू की गई मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन योजना में 08 से 14 वर्ष के उभरते खिलाड़ियों को 1500 रुपये प्रतिमाह की खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। प्रदेश में उभरते खिलाड़ियों को खेल छात्रवृत्ति दी जा रही है। राज्य में खेल और खिलाड़ियों के प्रोत्साहन के लिए नई खेल नीति लाई गई है।

इस अवसर पर संरक्षक विपिन बलनी,वरिष्ठ उपाध्याय राजेन्द्र चौधरी,विकास रावत, आशुतोष सेमवाल,उप सचिव विनेश राणा, किरन सहित लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top