Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

पेट्रोलियम विश्वविद्यालय के कुलाधिपति ने श्री दरबार साहिब में टेका माथा

देहरादून। यूनिवर्सिटी ऑफ  पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज (यू.पी.ई.एस.) के कुलाधिपति डाॅ सुनील राय ने मंगलवार को श्री दरबार साहिब में माथा टेका। उन्होंने श्री दरबार साहिब के सज्जादे गद्दी नशीन श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज से आशीर्वाद प्राप्त किया। दोनों के मध्य उच्च शिक्षा एवम् समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा हुई। डाॅ सुनील राय ने स्कूली शिक्षा व उच्च शिक्षा के क्षेत्र में एसजीआरआर ग्रुप के संस्थानों के योगदान की भूरी भूरी प्रशंसा की। उन्होंने विशेष रूप से श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के द्वारा स्वास्थ्य सेवओं के क्षेत्र में दिए जा रहे योगदान की भी प्रशंसा की। उन्होंने श्री महंत इन्दिरेश अस्पताल के डाॅक्टरों व स्टाफ के योगदान की भी भूरी भूरी सरहाना की।

यूनिवर्सिटी ऑफ  पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज के कुलाधिपति डाॅ सुनील राय श्री दरबार साहिब पहुंचे। श्री दरबार साहिब की परंपरा के अनुसार उनका स्वागत किया गया। श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज ने डाॅ सुनील राय को श्री दरबार साहिब का स्मृति चिन्ह भेंट किया। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् यूनिवर्सिटी ऑफ  पेट्रोलियम एण्ड एनर्जी स्टडीज विज्ञान, प्रोद्योगिकी तथा शोध एवम् अनुसंधान के क्षेत्र में मिलकर कई प्रोजक्ट्स पर काम करेगा। इसका सीधा लाभ राज्य के छात्र-छात्राओं एवम् शोधार्थियों को मिलेगा। एक्सचेंज प्रोग्राम के अन्तर्गत दोनों संस्थानों के शोधार्थियों को एक दूसरे के संस्थानों में हो रहे आधुनिक शोध एवम् अनुसंधानों को जानने समझने का भी अवसर मिलेगा।

इस अवसर पर डाॅ सुनील राय ने कहा कि यह बेहद प्रसन्नता का विषय है कि श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय एवम् एसजीआरआर एजुकेशन मिशन के अन्तर्गत संचालित पब्लिक स्कूलों द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य किये जा रहे हैं। एसजीआरआर एजुकेशन मिशन दशकों से गुणवत्तापरक शिक्षा रियायती दरों पर प्रदान कर रहा है। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी एसजीआरआर ग्रुप इसी प्रकार जन हित से जुड़े उल्लेखनीय कार्य करता रहेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top