Headline
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
बीकेटीसी बोर्ड बैठक में अहम फैसले, द्वितीय चरण की चारधाम यात्रा की तैयारियां तेज
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
जिला सूचना अधिकारी गिरिजा शंकर जोशी के निधन से शोक की लहर,मुख्यमंत्री धामी ने जताया दुःख
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
गणेश जोशी के आय से अधिक संपत्ति मामले पर सियासत तेज, हाईकोर्ट के आदेश को लेकर आमने-सामने आए मंत्री और याचिकाकर्ता
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केदारनाथ यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियों का एसपी ने लिया जायजा, रुद्रप्रयाग से गौरीकुंड तक किया निरीक्षण
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
केंद्रीय गृह एवं सहकारिता मंत्री अमित शाह से मिले कैबिनेट मंत्री डॉ. धन सिंह रावत
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
चारधाम यात्रा के दूसरे चरण की तैयारियां तेज, सीसीटीवी और भीड़ प्रबंधन पर बीकेटीसी का फोकस
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग

बॉक्स ऑफिस पर दूसरे दिन चंदू चैंपियन की कमाई में उछाल

फिल्म चंदू चैंपियन टिकट खिडक़ी पर टिके रहने के लिए पूरा जोर लगा रही है। इस फिल्म को मिली-जुली प्रतिक्रिया मिली है। किसी ने इसे सराहा है तो किसी को यह कुछ खास पसंद नहीं आई है। बॉक्स ऑफिस पर पहले दिन ने फिल्म ने कुछ कमाल नहीं दिखाया और अब दूसरे दिन के आंकड़े भी सामने आ गए हैं। उम्मीद से कम ओपनिंग लेने वाली कार्तिक आर्यन की इस फिल्म ने दूसरे दिन कितनी कमाई की, आइए जानते हैं।

सैकनिल्क के मुताबिक, फिल्म ने 4.75 करोड़ रुपये के साथ अपना खाता खोला था और दूसरे दिन इसने 6.75 करोड़ रुपये का कारोबार किया। मतलब फिल्म को शनिवार की छुट्टी का फायदा मिला और उम्मीद है कि रविवार को भी यह ठीक-ठाक कमाई कर लेगी। हालांकि अगर यह इसी रफ्तार से आगे बढ़ी तो इसके लिए 50 करोड़ रुपये का आंकड़ा छू पाना भी दूभर हो सकता है। फिल्म अब तक कुल 11.50 करोड़ रुपये बटोर पाई है।

फिल्म चंदू चैंपियन के लिए कार्तिक ने जमकर मेहनत की है, जो उनकी इस फिल्म में भी साफ नजर आती है। इस फिल्म का निर्देशन कबीर खान ने किया है, वहीं इसके निर्माता साजिद नाडियाडवाला हैं। चंदू चैंपियन गिरकर उठना और उठकर दौडऩा सिखाती है। ये कहानी है भारत के पहले पैरालम्पिक गोल्ड मेडल विजेता मुरलीकांत राजाराम पेटकर की। उनका किरदार निभाया है कार्तिक ने। विजय राज और राजपाल यादव भी इस फिल्म का हिस्सा हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top