Headline
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
पिथौरागढ़ में कारपेंटर ने घर की अलमारी तोड़कर उड़ाए 12 लाख के जेवर, गिरफ्तार
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
देहरादून में दिव्यांगजनों और बुजुर्गों के लिए लगेंगे चिन्हीकरण शिविर, मिलेंगे निःशुल्क सहायक उपकरण
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
प्रभारी मंत्री रेखा आर्या ने की “आंगन का मिलन”कार्यक्रम की समीक्षा
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
लव रंजन की आगामी फिल्म ‘पहला प्यार दूसरी बार’ का पहला पोस्टर जारी, रिलीज़ डेट का भी हुआ एलान
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग
उत्तराखण्ड के 100 प्रमुख ट्रेक एवं हाइक रूट्स की होगी GPS/GIS मैपिंग

सस्ते ऋण से राज्य के इन शहरों की बदलेगी सूरत, 1.5 प्रतिशत कम ब्याज पर मिलेगा ऋण

देहरादून। केंद्र सरकार के सस्ते ऋण से राज्य के 14 टियर-2 और टियर-3 श्रेणी के शहरों की सूरत बदलेगी। इसके लिए केंद्र ने अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड (यूआईडीएफ) बनाया है, जिससे राज्य को 1.5 प्रतिशत कम ब्याज दर पर ऋण मिलेगा। सचिव वित्त दिलीप जावलकर की ओर से जारी पत्र के अनुसार, केंद्रीय वित्त मंत्रालय ने वित्तीय वर्ष 2023-24 के केंद्रीय बजट में अर्बन इंफ्रास्ट्रक्चर डेवलपमेंट फंड की स्थापना की है। इससे देश के टियर-2 और टियर-3 शहरों में अवस्थापन विकास कार्यों के लिए ऋण दिया जाएगा।

उन्होंने बताया कि वर्ष 2011 की जनगणना के मुताबिक 50 हजार से 10 लाख जनसंख्या वाले शहरों को नए और चालू अवस्थापना कार्यों के लिए इस फंड से सस्ता ऋण मिलेगा। उन्होंने सभी निकायों में पूर्व से चल रही परियोजनाओं और नए प्रस्तावों की डीपीआर शासन को भेजने को कहा है। यह प्रस्ताव केंद्रीय वित्त मंत्रालय को भेजे जाएंगे। इसके बाद राष्ट्रीय आवास बैंक से ऋण मिलेगा।

ये हैं टियर-2 के निकाय

रुड़की, हल्द्वानी, हरिद्वार, काशीपुर, कोटद्वार, ऋषिकेश, रुद्रपुर व देहरादून नगर निगम

ये हैं टियर-3 के निकाय

डोईवाला, जसपुर, मंगलौर, पिथौरागढ़, रामनगर व देहरादून कैंट

यूआईडीएफ के माध्यम से मिलने वाले बजट से शहरों में बुनियादी सुविधाएं मजबूत की जाएंगी। नालों और सीवर की सफाई का 100 फीसदी काम मशीनों से किया जाएगा। सूखे और गीले कचरे का वैज्ञानिक प्रबंधन किया जाएगा। इन शहरों के निकायों को मजबूत बनाया जाएगा, ताकि वह अपने म्यूनिसिपल बॉन्ड निकाल सकें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top