Headline
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
बिग बॉस 20 में पहला एविक्शन, रोहिद खान हुए घर से बेघर
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
अफगानिस्तान पर पाकिस्तान का बड़ा हवाई हमला, तीन लोगों की मौत, कई घायल
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
एशियन गेम्स 2026- भारतीय महिला टेबल टेनिस टीम ने पाकिस्तान को 3-0 से हराया
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
मिशन-2027: पश्चिमी यूपी में संगठन की तैयारियों को परखेंगे भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
खेल के प्रति समाज की बदली है सोच, अभिवावक खेलों को लेकर बच्चों को कर रहे प्रोत्साहित- रेखा आर्या
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
नौकरी मांगने वाले नहीं, नौकरी देने वाले बनें युवा, काशीपुर में बोले सीएम धामी
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
“आंगन का मिलन” कार्यक्रम बनेगा सेवा, पोषण, स्वास्थ्य और जनसहभागिता का व्यापक अभियान- रेखा आर्या
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल

मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

मुख्यमंत्री धामी ने उच्चाधिकारियों के साथ की समीक्षा बैठक, दिए सख्त निर्देश

सरकारी दस्तावेजों के कड़े सत्यापन का आदेश, फर्जीवाड़े पर होगी कड़ी कार्रवाई

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार को उच्चाधिकारियों के साथ बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि भ्रष्टाचार के खिलाफ निरंतर अभियान चलाया जाए और टोल फ्री नम्बर 1064 का व्यापक प्रचार किया जाए ताकि आम जनता भ्रष्टाचार की शिकायतें आसानी से दर्ज करा सके।

मुख्यमंत्री ने धर्मांतरण से जुड़े मामलों की समीक्षा करते हुए अब तक की गई कार्रवाई की विस्तृत रिपोर्ट तलब की।
उन्होंने सभी जिलों में सत्यापन अभियान निरंतर जारी रखने और किसी भी संदिग्ध गतिविधि या व्यक्ति की सूचना पर त्वरित व कठोर कार्रवाई सुनिश्चित करने को कहा।

दस्तावेजों का कड़ाई से सत्यापन और अतिक्रमण पर सख्ती

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए कि आधार कार्ड समेत सभी सरकारी दस्तावेजों के निर्गमन से पहले उनका सही प्रकार से सत्यापन अनिवार्य रूप से किया जाए। गलत दस्तावेज जारी करने वालों पर कठोर कार्रवाई की जाए।

उन्होंने कहा कि सरकारी भूमि से अवैध अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई निरंतर जारी रहे। मुक्त कराई गई भूमि पर दोबारा अतिक्रमण न हो, यह सुनिश्चित किया जाए। साथ ही, शत्रु संपत्तियों पर हुए अतिक्रमण का विस्तृत मूल्यांकन कर रिपोर्ट प्रस्तुत की जाए।

स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता और सीमा सुरक्षा पर जोर

मुख्यमंत्री ने कहा कि सरकारी भवनों के निर्माण कार्यों में स्थानीय श्रमिकों को प्राथमिकता दी जाए और निर्माण में उत्तराखंड की पारंपरिक वास्तुशैली व सांस्कृतिक पहचान को प्रमुखता मिले।
उन्होंने बॉर्डर क्षेत्रों में सुरक्षा व्यवस्था सुदृढ़ करने के लिए सघन चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश भी अधिकारियों को दिए।

बैठक में प्रमुख सचिव आर. मीनाक्षी सुंदरम, अपर पुलिस महानिदेशक वी. मुरूगेशन, ए.पी. अंशुमन, सचिव विनोद कुमार सुमन और एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top