Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

उत्तराखंड में पहाड़ से लेकर मैदान तक बादलों का डेरा, मसूरी में हुई जोरदार बारिश से वापस लौटी ठंड, आज भी तेज आंधी के साथ हल्की बौछार की संभावना

देहरादून। उत्तराखंड में मौसम का मिजाज बदला हुआ है। पहाड़ से लेकर मैदान तक बादल मंडराने के साथ बौछारें भी पड़ रही हैं। गुरुवार को मसूरी में एक घंटे हुई जोरदार वर्षा से ठंड लौट आई। जबकि, दून में शाम को आंधी ने दुश्वारियां बढ़ाई। आसपास के क्षेत्रों में कहीं-कहीं बूंदाबांदी भी हुई। मौसम विभाग ने शुक्रवार को प्रदेश के पर्वतीय क्षेत्रों में हल्की वर्षा, चोटियों पर हिमपात की आशंका जताई है। साथ ही निचले क्षेत्रों में गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और अंधड़ को लेकर आरेंज अलर्ट जारी किया है।

पश्चिमी विक्षोभ की सक्रियता के चलते इन दिनों उत्तराखंड में मौसम लगातार करवट बदल रहा है। पर्वतीय क्षेत्रों में लगातार रुक-रुककर वर्षा का क्रम जारी है। गुरुवार को सुबह से धूप खिलने के बाद दोपहर में मौसम का मिजाज बदला और ज्यादातर क्षेत्रों में बादल घिर आए। देहरादून और मसूरी में घने बादलों के बीच शाम को कहीं-कहीं वर्षा दर्ज की गई। दून में शाम को आंधी ने दुश्वारियां बढ़ाईं। सड़कों पर धूप के गुबार उठने के साथ ही कई जगह पेड़ाें की टहनियां टूट गईं व फलदार पेड़ों को भी नुकसान पहुंचा।

मौसम विज्ञान केंद्र के निदेशक बिक्रम सिंह के अनुसार प्रदेश में अगले कुछ दिन मौसम का मिजाज बदला रहने का अनुमान है। जबकि, शुक्रवार को प्रदेश में कहीं-कहीं गरज-चमक के साथ ओलावृष्टि और मैदानों में अंधड़ को लेकर चेतावनी जारी की गई है। पर्वतीय क्षेत्रों में वर्षा-बर्फबारी के आसार हैं। तापमान में मामूली गिरावट दर्ज की जा सकती है। गुरुवार को दोपहर बाद मसूरी, धनोल्टी, बुरांशखंडा में एक घंटा मेघ जमकर बरसे। वर्षा के साथ ओले गिरने से  ठंड लौट आई। मसूरी के समीपवर्ती यमुना घाटी व अगलाड़ घाटी में भी वर्षा होने से काश्तकारों ने राहत महसूस की है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top