Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण -2026 की प्रगति पर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों संग डीएम/डीईओ की बैठक
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
हरिद्वार भूमि घोटाले में बड़ा प्रहार, 10 पर मुकदमा, पूर्व नगर आयुक्त की बर्खास्तगी की संस्तुति
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
त्रैमासिक लक्ष्य जल्द IFMS पोर्टल पर करें अपलोड, मुख्य सचिव ने विभागों को दिए निर्देश
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
महाराज के अथक प्रयासों से 12341.56 लाख की स्यूंसी झील की टेण्डरिंग प्रक्रिया शुरू
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
मुख्यमंत्री धामी से रेलवे बोर्ड के चेयरमैन सतीश कुमार के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने की भेंट
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
‘स्पाइडर-मैन: ब्रांड न्यू डे’ का धमाकेदार ट्रेलर रिलीज, पीटर पार्कर पर मंडराया नया खतरा
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
स्वस्थ, ऊर्जावान और अनुशासित युवा ही राज्य एवं देश के उज्ज्वल भविष्य की आधारशिला है- मुख्यमंत्री
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
विकास योजनाओं एवं सीएम घोषणाओं की समीक्षा बैठक में डीएम ने दिए कार्यों में तेजी लाने के निर्देश
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति
बागेश्वर में बनेगा आधुनिक राज्य अतिथि गृह, मुख्यमंत्री धामी की घोषणा को मिली गति

CM धामी काशीपुर में BJP प्रादेशिक प्रशिक्षण कार्यक्रम में हुए शामिल

काशीपुर।बीजेपी के प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम के समापन मौके पर सीएम पुष्कर सिंह धामी शामिल हुए।तीन दिवसीय यह कार्यक्रम काशीपुर के एक होटल में आयोजित किया गया था।जिसमें कार्यकर्ताओं को कई गुर सिखाए गए और साथ ही कई मुद्दों पर भी चर्चा की गई।

बीती 19 जुलाई को काशीपुर में बाजपुर रोड स्थित एक होटल में बीजेपी के तीन दिवसीय प्रशिक्षण शिविर का वंदे मातरम गीत के साथ उद्घाटन हुआ था।इस कार्यक्रम में कुल 14 सत्र रहे. जिसमें बीजेपी से सैद्धांतिक, वैचारिक, मोदी सरकार की दूरगामी परिणाम वाली नीतियों, पार्टी की कार्य पद्धति, केंद्र व प्रदेश सरकार की उपलब्धियों की जानकारियां प्रशिक्षण में दी गई।

प्रादेशिक प्रशिक्षण वर्ग कार्यक्रम में सांस्कृतिक, राष्ट्रवाद, कृषि, रक्षा के क्षेत्र में केंद्र सरकार की ओर से 8 सालों में किए गए कार्यों, विदेश नीति, चुनाव प्रबंधन, मीडिया प्रबंधन, केंद्र सरकार की गरीब कल्याण योजनाएं और सरकार की उपलब्धियों आदि अनेक मुद्दों पर चर्चा की गई. बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष मदन कौशिक की मानें तो राज्य में पार्टी स्तर पर 252 मंडलों में प्रशिक्षण पूर्ण किया जा चुका है।

वहीं, सत्र समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने काशीपुर के किला मोहल्ला पहुंचकर वहां से तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया. तिरंगा यात्रा किला चौक से शुरू होकर मुख्य बाजार होते हुए महाराणा प्रताप चौक पर समाप्त हुई. इस दौरान नागरिकों द्वारा जगह-जगह पुष्प वर्षा कर तिरंगा यात्रा का स्वागत किया गया. हालांकि, यह यात्रा देश के 15 राष्ट्रपति के रूप में श्रीमती द्रौपदी मुर्मू के निर्वाचित होने से पूर्व ही निर्वाचित होने के उपलक्ष्य में निकाली गई।

इस दौरान तिरंगा यात्रा में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं विधायक मदन कौशिक, प्रदेश महामंत्री संगठन अजेय कुमार, भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष खिलेंद्र सिंह, प्रदेश मंत्री आशीष गुप्ता, पीसीबी चेयरमैन राम मेहरोत्रा, विधायक त्रिलोक सिंह चीमा, शिव अरोरा, मेयर रामपाल सिंह सहित सैकड़ों की संख्या में पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top