Headline
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
देहरादून में 14 से 30 सितंबर तक चलेगा व्यापक नशामुक्ति शपथ अभियान
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
जनता मिलन में जिलाधिकारी ने सुनीं 28 शिकायतें, समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
समाधान दिवस में 102 शिकायतें दर्ज, अधिकारियों को समयबद्ध निस्तारण के निर्देश
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
चार वीर शहीदों की स्मृति में शहीद स्मारक एवं शहीद द्वार निर्माण को स्वीकृति
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
धर्मस्व मंत्री सतपाल महाराज पहुंचे सिरमौर के शिलाई, पश्मी गांव
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
क्या RO का पानी घटा रहा है शरीर का B12? नए अध्ययन ने बढ़ाई चिंता
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट

CM धामी को मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने जन्मदिन की शुभकामनाएं दी

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस के अवसर पर शनिवार उन्हें मुख्यमंत्री आवास एवं मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय में प्रदेशभर से आये लोगों ने शुभकामनाएं दी। प्रदेश के विभिन्न स्थानों पर मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर लोगों द्वारा अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। कई स्थानों पर रक्तदान शिविरों का आयोजन किया गया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिवस को आज प्रदेशभर में युवा संकल्प दिवस के रूप में मनाया गया। इस अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम भी आयोजित किये जा रहे हैं। सुबह से ही मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी को बधाई देने वालों का तांता लगा रहा। मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय के अलावा जहां-जहां पर मुख्यमंत्री इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रमों में पहुँचे वहां लोग उन्हें शुभकामनाएं देते नजर आए। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि जन्मदिन के मौके पर लोगों का इतना प्यार पाकर वे अभिभूत हैं। उन्होंने कहा कि देवभूमि उत्तराखंड को देश का सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के लिए राज्य सरकार पूरी तरह से प्रतिबद्ध है। मुख्यमंत्री ने उनके जन्मदिवस पर शुभकामना प्रेषित करने वाले सभी लोगों का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि प्रदेश उनके जन्म दिवस पर प्रदेशवासियों ने जो आशीर्वाद दिया है, उसके लिए वे प्रदेश की जनता के आभारी है।मुख्यमंत्री के जन्मदिवस पर जन सेवा के लिए लोगों द्वारा किये गये कार्यों के लिए भी उन्होंने आभार व्यक्त किया।

मुख्यमंत्री श्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर #Yuvasankalpdiwas, X पर नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा। सोशल मीडिया साइट पर भी मुख्यमंत्री धामी की लोकप्रियता जमकर देखने को मिली। इस दौरान #Yuvasankalpdiwas के साथ तमाम लोगों ने X पर उन्हें शुभकामनाएं दी जिसके फलस्वरूप यह हैशटैग नंबर 1 पर ट्रेंड करता रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top