Headline
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
मोरी में बोलेरो कैंपर 200 मीटर गहरी खाई में गिरा, एक की मौत, 11 घायल
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
17 सितंबर से 17 अक्टूबर तक चलेगा ‘स्वच्छता ही सेवा अभियान-2026’
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
जल जीवन मिशन की लंबित योजनाओं को सर्वाेच्च प्राथमिकता से पूरा करें- डीएम
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
उत्तराखंड में सुरक्षा को लेकर DGP दीपम सेठ सख्त, चारधाम से चुनाव तक अलर्ट
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का शिकंजा, झाझरा में पांच बीघा अनधिकृत प्लॉटिंग ध्वस्त
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
देहरादून में कुष्ठ रोग मुक्त लाभार्थियों की हुई निःशुल्क स्वास्थ्य जांच
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
एसआईआर को लेकर राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ बैठक
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के जन्मदिन पर यमकेश्वर शिव मंदिर में होगा रुद्राभिषेक व यज्ञ
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान
वजन घटाने के लिए कर रहे हैं इंटरमिटेंट फास्टिंग? पहले जान लें इसके फायदे और नुकसान

CM धामी नें युवाओं का बढ़ाया हौसला,कोटद्वार में अग्निवीरो के भर्ती कार्यक्रम में हुए शामिल

कोटद्वार।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार कोटद्वार में #Agnipath योजना के तहत #Agniveer भर्ती कार्यक्रम में प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री ने भारत के प्रथम CDS स्व. जनरल बिपिन रावत को श्रद्धांजलि दी और शहीद जवानों के परिजनों को सम्मानित किया। इसके साथ ही उन्होंने मोदी रसोई का भी उद्घाटन किया। इस दौरान मुख्यमंत्री ने कोटद्वार विधानसभा से जुड़ी बहुत सी महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की। जिसमें अर्द्ध सैनिक बलों के लिए कैंटीन परिसर का निर्माण, कण्वाश्रम में चक्रवर्ती सम्राट भरत जी की प्रतिमा और कण्वाश्रम का सौंदर्यीकरण समेत कुल 18 घोषणाएं शामिल हैं। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की पहचान वीर भूमि के रूप में है। अग्निपथ योजना से देश को राष्ट्रभक्ति से ओत-प्रोत अनुशासित युवा मिलेंगे। ऐसे ही युवा नए भारत की नींव रखेंगे।

उन्होंने कहा कि UKSSSC की भर्ती में हुए पेपर लीक के मामले में 18 गिरफ्तारियां हो चुकी हैं और आगे भी कार्रवाई जारी रहेगी तथा इसमें संलिप्त किसी भी व्यक्ति को बक्शा नहीं जायेगा और परीक्षार्थियों का कोई अहित नहीं होने दिया जायेगा। कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष ऋतु खंडूड़ी भूषण, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी, कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस अवसर पर अध्यक्ष जिला पंचायत पौड़ी शांति देवी, विधायक दिलीप महंत, राजकुमार पोरी, रेनु बिष्ट सहित बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top