Headline
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
Indian Army TES-57 Recruitment 2026: सेना में अधिकारी बनने का मौका, आवेदन शुरू; 12 नवंबर तक करें अप्लाई
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
‘खोसला का घोसला 2’ की रिलीज डेट बदली, अब इस दिन सिनेमाघरों में दस्तक देगी फिल्म
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
जलवायु परिवर्तन की चुनौतियों से निपटने के लिए ग्रामीण आजीविका मॉडल को मजबूत करने पर मंथन
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
मुख्यमंत्री धामी की दो टूक संदेश—सड़कें गड्ढामुक्त हों, विकास कार्यों में गुणवत्ता से समझौता हुआ तो जिम्मेदार अधिकारी पर होगी कार्रवाई
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
वसुंधरा ताल में स्थापित हुई पूर्व चेतावनी प्रणाली, ग्लेशियल झीलों की निगरानी को मिलेगी मजबूती
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
खटोली तल्ली में आयोजित बहुउद्देशीय शिविर में 610 लाभार्थी लाभान्वित, 75 शिकायतें एवं आवेदन प्राप्त
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद
FDA आयुक्त विनय शंकर पांडेय के निर्देशों पर मिलावटखोरों के खिलाफ अभियान तेज, दून क्लब का हांडी रेस्टोरेंट बंद

CM धामी ने की नशा उन्मूलन को लेकर हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत, जानिए यह रहेगा आज का रुट प्लान

देहरादून।  उत्तराखंड पुलिस की ओर से नशा उन्मूलन को लेकर रविवार की सुबह देहरादून में रन फार यूनिटी के लिए रूट का आयोजन किया गया। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी और बॉलीवुड गायक कैलाश खैर भी मौजूद रहे।

मुख्‍यमंत्री ने हरी झंडी दिखाकर मैराथन की शुरुआत की। इस दौरान मुख्‍यमंत्री पुष्‍कर सिंह धामी भी देहरादून के युवाओं के साथ दौड़े और नशा मुक्ति का संदेश दिया। डीजीपी अशोक कुमार भी उनके साथ मैराथन में दौड़ लगाते दिखे।

इससे पहले उत्‍तराखंड पुलिस की ओर से शुक्रवार को ही मैराथन का यातायात प्लान जारी कर दिया गया था। पुलिस ने सभी शहरवासियों से रूट प्लान देखकर ही घर से निकलने की अपील की थी। रविवार को दून में रिजर्व पुलिस लाइन से दौड़ शुरू हुई।

यह रहा रूट

रिजर्व पुलिस लाइन से सुबह 7:30 बजे दौड़ शुरू होकर आराघर टी जंक्शन, आराघर चौक, द्वारिका स्टोर चौक, सर्वे चौक, यूकेलिप्टस चौक, दिलाराम चौक, ग्रेट वैल्यू, कैनाल रोड, काठबंगला से वापस इसी रूट से रिजर्व पुलिस लाइन आएगी।

यहां डायवर्ट किया गया यातायात

रिस्पना से ईसी रोड, प्रिंस चौक, राजपुर रोड जाने वाले वाहन रिस्पना से आइएसबीटी की ओर, आइएसबीटी से, सहारनपुर चौक, घंटाघर से राजपुर रोड।

धर्मपुर चौक, अग्रवाल बेकरी से आगे आराघर व रेसकोर्स की ओर यातायात बंद।

सीएमआइ से आराघर की ओर कोई भी यातायात नहीं भेजा।

एमकेपी, बुद्धा चौक, मनोज क्लीनिक, रोजगार तिराहे सेकोई भी वाहन ईसी रोड की ओर नहीं भेजा।

राजपुर रोड पर ग्रेट वैल्यू से बहल चौक के बीच वाहन एक ही लेन में चले।

आइटी पार्क से कोई भी वाहन धोरण पुल की ओर नहीं भेजे।

कांठ बंग्ला पुल से कोई भी वाहन कैनाल रोड़ पर नहीं भेजे।

इंदरबाबा मार्ग से कोई भी वाहन कैनाल रोड पर नहीं भेजे।

पुरानी चुंगी से कोई भी वाहन कैनाल रोड पर नहीं भेजे।

मैराथन को सफल बनाने के लिए कार्यक्रम स्थल पुलिस लाइन रेसकोर्स को पांच जोन और 15 सेक्टर में विभाजित किया गया। जिसमें एक एसपी, पांच सीओ, छह इंस्पेक्टर, 28 दरोगा, आठ महिला दरोगा, 11 हेड कांस्टेबल, 134 सिपाही और 40 महिला सिपाहियों को नियुक्त किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top