Headline
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
यमुना एक्सप्रेसवे पर दर्दनाक हादसा- चलती बस में लगी भीषण आग, नौ यात्रियों की मौत
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
निर्माण कार्यों में किसी भी स्तर पर गुणवत्ता से समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा- जिलाधिकारी
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
‘सेवा सेतु’ शिविर में 645 ग्रामीणों ने उठाया योजनाओं का लाभ
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
रामदेव और बृजभूषण के बीच विवाद खत्म, मुलाकात में दूर हुई गलतफहमी
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
स्टॉकिंग और साइबर स्टॉकिंग से बचाव के लिए डिजिटल सतर्कता जरूरी: कुसुम कंडवाल
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
प्रदेश के 20 हजार 67 आंगनबाड़ी केंद्रों में मनाया जाएगा “आंगन का मिलन” कार्यक्रम
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
देहरादून में 29 सितंबर को लगेगा रोजगार मेला, 18 कंपनियां 904 पदों पर करेंगी भर्ती
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
कोटद्वार में लगा पोषण मेला, ऋतु खण्डूडी भूषण ने गर्भवती महिलाओं की कराई गोद भराई
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन
उत्तराखंड में वोटर लिस्ट को लेकर कांग्रेस का बड़ा ऐलान, वैध मतदाता का नाम कटा तो होगा सीधा ऐक्शन

CM धामी ने कॉंग्रेसी कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई

देहरादून।सीएम पुष्कर सिंह धामी ने हरिद्वार कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को भाजपा की सदस्यता दिलाई। इस दौरान सैकड़ों कांग्रेसियों ने भाजपा का दामन थामा. सीएम धामी ने कहा आप सभी के भाजपा में शामिल होने से संगठन और मजबूत होगा।भाजपा मुख्यालय में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट और सांसद डॉ रमेश पोखरियाल निशंक की मौजूदगी में हरिद्वार के सैकड़ों कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भाजपा की सदस्यता ली। इस मौके पर सीएम धामी ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों का स्वागत किया और दिव्य-भव्य हरिद्वार के साथ श्रेष्ठ उत्तराखंड बनाने में सहयोग करने का आग्रह किया।

सीएम पुष्कर सिंह धामी ने कहा आप सबके पार्टी में शामिल होने से भाजपा संगठन अधिक मजबूत होगा और सरकार के कामों को जनता तक पहुंचाने में मदद मिलेगी।सीएम धामी ने भाजपा में शामिल हुए कांग्रेसियों को विधानसभा में पारित सख्त धर्मांतरण कानून और महिला आरक्षण अधिनियम की जानकारी दी। उन्होंने कहा हम सबका प्रयास होना चाहिए विकसित, समृद्ध और सुरक्षित उत्तराखंड।

भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने पार्टी में शामिल हुए लोगों को शुभकामनाएं दी।उन्होंने विश्वास दिलाया कि आपके भावनाओं और विचारों का पूरा सम्मान किया जाएगा।उन्होंने कहा कि दुनिया के सर्वाधिक लोकप्रिय नेता पीएम नरेन्द्र मोदी के करिश्माई नेतृत्व से प्रभावित होकर भाजपा में शामिल होने वालों की संख्या लगातार बढ़ती ही जा रही है।देश में मोदी और प्रदेश में धामी अभिभावक के रूप जनकल्याण के कामों को समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने में लगे हैं।

हरिद्वार सांसद डॉ. रमेश पोखरियाल निशंक ने कहा आज भाजपा में शामिल होने वाले लोग अपने-अपने क्षेत्रों के योद्धा हैं। इनके आने से संगठन को जमीनी स्तर तक मजबूती मिलेगी। आज से आप सभी दुनिया की सबसे बड़ी पार्टी और राजनीतिक परिवार के सदस्य बन गए हैं।जहां प्रत्येक व्यक्ति की बात को महत्व दिया जाता है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top