Headline
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
सार्वजनिक स्थान पर हुडदंग मचाने वालों की दून पुलिस ने उतारी खुमारी, 9 युवक हिरासत में
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
​अपराध का स्वरूप भले ही बदला हो, कानून अब और भी सख्त, बेटियां डरें नहीं, आवाज उठाएं- कुसुम कंडवाल
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
हरियाणा की युवती नदी के बहाव क्षेत्र में फंसी, SDRF ने बचाया
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
एमएसएमई योजनाओं पर सेमिनार आयोजित, उद्यमियों को वित्तीय सहायता और बाजार सुविधाओं की दी जानकारी
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
जनगणना 2027 के द्वितीय चरण को लेकर कार्मिकों को दिया प्रशिक्षण
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
हरिद्वार में युवक को निशाना बनाकर चली गोली, लिव-इन पार्टनर घायल
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
लुधियाना में CM मान के काफिले पर टमाटर फेंकने का आरोप, रवनीत बिट्टू हिरासत में
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित

CM धामी ने तिरंगा रैली को दिखाई हरी झंडी,भारत माता के लगे जयकारे

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मंगलवार को गांधी पार्क देहरादून में हर घर तिरंगा कार्यक्रम के अन्तर्गत आयोजित रैली/प्रभात फेरी में प्रतिभाग किया। शिक्षा विभाग द्वारा आयोजित इस प्रभात फेरी में जन प्रतिनिधियों, शासन, प्रशासन, पुलिस के अधिकारियों तथा शिक्षा विभाग के अधिकारियों, शिक्षकों एवं छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि देश में आजादी का अमृत महोत्सव के तहत अनेक कार्यक्रमों का आयोजन किया जा रहा है। देश की आजादी के लिए अपने प्राणों का बलिदान देने वाले क्रान्तिकारियों का स्मरण पूरा देश कर रहा है। उन्होंने सभी प्रदेशवासियों से आहवाहन किया कि 13 से 15 अगस्त 2022 तक ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत सभी अपने घरों में तिरंगा लगायें।

मुख्यमंत्री ने कहा कि आगामी 25 साल देश का अमृत काल होगा। भारत की स्वतंत्रता के लिए अपना अहम योगदान देने वाले हमारे क्रान्तिकारियों एवं स्वतंत्रता सेनानियों की वीर गाथाएं हमारी युवा पीढ़ी को प्रेरणा देती रहेंगी। मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे नौनिहाल देश का भविष्य हैं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 2025 में उत्तराखण्ड राज्य स्थापना की रजत जयंती मनायेगा। तब तक उत्तराखण्ड हर क्षेत्र में देश के श्रेष्ठ राज्यों में शामिल हो इस दिशा में राज्य सरकार प्रयासरत है। सभी विभागों का प्रदेश के समग्र विकास के लिए 10 साल का रोडमैप बनाने एवं 03 साल में कौन से महत्वपूर्ण कार्य धरातल पर कर सकते हैं, लक्ष्य दिया गया है। विकल्प रहित संकल्प के साथ राज्य सरकार आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि तिरंगा हमारा मान, सम्मान एवं स्वाभिमान है। उन्होंने कहा कि हर घर तिरंगा अभियान को आज से 15 अगस्त तक व्यापक स्तर पर चलाया जाय।

शिक्षा मंत्री डॉ. धन सिंह रावत ने कहा कि आज ‘हर घर तिरंगा’ अभियान के तहत देहरादून की धरती पर हजारों लोगों द्वारा तिरंगा यात्रा में प्रतिभाग किया जा रहा है। 13 अगस्त से 15 अगस्त तक ‘हर घर तिरंगा’ लगे इसके लिए व्यापक स्तर पर जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है।

इस अवसर पर विधायक श्री खजान दास, मेयर श्री सुनील उनियाल गामा, डीजीपी श्री अशोक कुमार, जिलाधिकारी देहरादून श्रीमती सोनिका, एस.एस.पी श्री दलीप सिंह कुंवर, शिक्षा महानिदेशक श्री वंशीधर तिवारी एवं अन्य गणमान्य उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top