Headline
एशियन गेम्स 2026- कमलजीत-सुरुचि की जोड़ी ने शूटिंग में भारत को दिलाया स्वर्ण पदक

महाराष्ट्र में MPSC ड्रग इंस्पेक्टर परीक्षा पेपर लीक मामले में चार और गिरफ्तार

थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
थिएटर्स में रिलीज होते ही छा गई नानी की ‘द पैराडाइज’, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री
पंडित दीनदयाल उपाध्याय का जीवन दर्शन प्रत्येक जनसेवक के लिए प्रेरणास्रोत- मुख्यमंत्री
मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
मुंबई में गणेश विसर्जन को लेकर उमड़ा आस्था का सैलाब, सुरक्षा के कड़े इंतजाम
‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
‘मेरे सपनों का भारत’ के तहत 26 सितम्बर से विद्यालयों में शुरू होंगी प्रतियोगिताएं
देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल
देवभूमि में महिलाओं की सुरक्षा से खिलवाड़ कतई बर्दाश्त नहीं- कुसुम कंडवाल

CM धामी ने दिए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के आदेश

देहरादून।नैनीताल के ज्योलिकोट के पास वीरभट्टी में मदरसे में बच्चों के साथ अमानवीय व्यवहार का सीएम पुष्कर सिंह धामी ने संज्ञान लेते हुए प्रदेश के सभी मदरसों की जांच के निर्देश दिए हैं। अपर मुख्य सचिव राधा रतूड़ी को मिले सीएम के निर्देश के बाद गृह विभाग ने सभी जिलाधिकारियों को इस संबंध में आदेश जारी कर दिए हैं।

कहा गया है कि जहां भी कोई अनैतिक काम मिले, तत्काल कानूनी कार्रवाई की जाए। वीरभट्टी में अवैध रूप से चल रहे मदरसे में सिटी मजिस्ट्रेट के नेतृत्व में गई टीम को 24 बच्चे बीमार हालत में मिले थे। बताया गया कि मदरसे के बच्चों ने संचालक और उसके बेटे पर मारपीट और शोषण का आरोप लगाया था।

पुलिस ने इस मामले में मदरसा संचालक मोहम्मद हारुन और उसके पुत्र इब्राहिम के खिलाफ पॉक्सो सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। इस प्रकरण के बाद सीएम ने सभी मदरसों की जांच के आदेश दिए हैं।

प्रदेश में चल रहे 419 मदरसे

राज्य में 419 मदरसे चल रहे हैं। इसमें से 192 मदरसों को सरकारी मदद मिल रही है। 12 फरवरी 2023 को तत्कालीन समाज कल्याण मंत्री स्व. चंदनराम दास ने भी मदरसों की जांच के निर्देश दिए थे। जांच के लिए तीन सदस्यीय समिति गठित की गई थी। अधिकारियों को निर्देश दिया गया था कि जांच में यह देखा जाए कि मदरसों के पास शिक्षा विभाग की मान्यता है या नहीं। मंत्री ने एक महीने के भीतर मामले की रिपोर्ट मांगी थी। मंत्री का कहना था कि नियमों को ताक पर रखकर चल रहे मदरसों को बंद किया जाएगा। लेकिन किसी भी मदरसे के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं हुई।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top