Headline
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पंचायत भवनों के निर्माण और मरम्मत में तेजी लाने के निर्देश
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
पशुधन प्रसार अधिकारी एवं सर्वेक्षक की लिखित परीक्षा के लिए तैयारियां पूर्ण, जिला प्रशासन ने किए पुख्ता इंतजाम
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
अस्पताल में भर्ती मंत्री रेखा आर्य की स्थिति का संज्ञान लेने पहुंचीं महिला आयोग अध्यक्ष
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
आयुष अस्पतालों में डॉक्टरों की कमी होगी दूर, मंत्री कौशिक ने भर्ती प्रक्रिया जल्द पूरी करने के दिए निर्देश
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
सड़क दुर्घटना पीड़ितों की मदद के लिए ‘पीएम राहत’ और ‘नेक राहगीर’ योजना वरदान- खजान दास
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
मच्छरों के काटने से सिर्फ डेंगू-मलेरिया ही नहीं, एनीमिया का भी बढ़ सकता है खतरा
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
भारत-जिम्बाब्वे महिला टी20 सीरीज का आगाज आज, जानें कब और कहां देखें पहला मुकाबला
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
स्वच्छता ही सेवा अभियान के अंतर्गत लक्ष्मण सिद्ध मंदिर परिसर एवं वन क्षेत्र में चलाया स्वच्छता अभियान
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर
दुनियाभर में गूंजेगी भगवान राम की गाथा, रिलीज हुआ ‘रामायण’ का ग्लोबल ट्रेलर

CM धामी ने राष्ट्रपति को कंडाली के रेशों से बनी हुई शॉल भेंट की

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने राष्ट्रपति को कंडाली के रेशों से बनी हुई शॉल भेंट की।इस शॉल पर उत्तराखण्ड की प्राचीन लोककला शैली थापे को उकेरा गया है। साथ ही राष्ट्रपति को उत्तराखंड की लोक कला शैली थापे और ऐपण के मिश्रण से तैयार स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया।

इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और गवर्नर लेफ्टिनेंट जनरल गुरमीत सिंह भी मौजूद रहे। इस मौके पर राष्ट्रपति के स्वागत में सांस्कृतिक कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। अपने पहले दौरे पर उत्तराखंड पहुंची राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने कहा कि नई परियोजनाओं से लोगों के लिए सुविधाएं बढ़ेंगी। उन्होंने कहा कि देवभूमि, तपोभूमि और वीरभूमि में आना, मैं अपना सौभाग्य मानती हूं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड आने वाले सालों में देश में नंबर वन राज्य बनेगा।

गवर्नर गुरमीत सिंह ने कहा राष्ट्रपति के उत्तराखंड आने से यहां का कण-कण ऊर्जावान महसूस कर रहा है, और यहां के ज्यादातर परिवारों में से कोई न कोई सदस्य देश की सेवा में लगा हुआ है। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उन्होंने राष्ट्रपति चुनाव के दौरान राष्ट्रपति से उत्तराखंड आने का अनुरोध किया था, जिसे उन्होंने स्वीकार किया, इसके लिए धन्यवाद. मुख्यमंत्री ने कहा कि एक सैनिक परिवार के बेटे के घर में एक दिन तीनों सेनाओं की प्रमुख आएंगी, ऐसा उन्होंने कभी नहीं सोचा था, और ये उत्तराखंड के सवा करोड़ निवासियों के लिए गर्व की बात है।

इस शॉल पर उत्तराखण्ड की प्राचीन लोककला शैली थापे को उकेरा गया है, साथ ही राष्ट्रपति को उत्तराखंड की लोक कला शैली थापे और ऐपण के मिश्रण से तैयार स्मृति चिन्ह भी भेंट किया गया.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top