Headline
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
ग्वीनखाल इंटर कॉलेज में किशोर-किशोरियों को पॉक्सो एक्ट और नशे से बचाव की दी जानकारी
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
प्रधानमंत्री मोदी ने मलेशिया और इथियोपिया के प्रधानमंत्रियों से की मुलाकात
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
आज और कल दिल्ली में कई ट्रेनें रहेंगी रद्द, बदलेगा कई ट्रेनों का मार्ग
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
7000 बीघा सरकारी जमीन पर घमासान, कांग्रेस ने धामी सरकार पर लगाए गंभीर आरोप
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
उत्तराखण्ड में पार्किंग सुविधाओं का हुआ विकास
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
नैनीताल में आबकारी विभाग की बड़ी कार्रवाई, 12 हजार किलो लहन नष्ट और 125 लीटर कच्ची शराब बरामद
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
सेवा संकल्प अभियान मोदी के विकसित भारत-2047 का संकल्प- महाराज
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
भारत को बड़ा झटका- एशियाई गेम्स से बाहर हुए वेटलिफ्टर ऋषिकांत सिंह
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग
बांग्लादेश के अखबार के न्यूजरूम में वरिष्ठ हिंदू पत्रकार का शव मिला, जांच की मांग

CM धामी पत्रकार यूनियन सम्मेलन में हुए शामिल,प्रदेश के पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

CM धामी पत्रकार यूनियन सम्मेलन में हुए शामिल,प्रदेश के पत्रकारों की पेंशन बढ़ाने की घोषणा

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार आई.आर.डी.टी. ऑडिटोरियम में आयोजित उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के द्वितीय प्रांतीय सम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने कई महत्वपूर्ण घोषणाएं भी की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश में शिक्षा, स्वास्थ्य, समाजसेवा जैसे विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले लोगों को उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन देवभूमि रत्न अवॉर्ड से सम्मानित किया एवं उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन की स्मारिका का विमोचन भी किया।

मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि पत्रकारिता का छात्र होने के नाते वे पत्रकारिता क्षेत्र की समस्याओं से भी परिचित हैं। पत्रकारों को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए उन्होंने कहा कि निडर, निर्भीक, निष्पक्ष पत्रकारिता का समाज में अहम योगदान रहता है।

उन्होंने कहा कि जनता एवं सरकार के बीच में संवाद कायम कर जनता की समस्याओं को सामने लाकर पत्रकार हमेशा ही अहम भूमिका निभाते हैं, साथ ही संवाद का माध्यम बनकर विकास में अपना योगदान देते हैं।

मुख्यमंत्री धामी ने विशेष प्रमुख सचिव सूचना श्री अभिनव कुमार को पत्रकारों की पेंशन से सम्बन्धित नियमों को सरल बनाने के निर्देश देते हुए प्रदेश सरकार द्वारा पत्रकार कल्याण कोष के अधीन दी जाने वाली पत्रकार पेंशन की धनराशि ₹5000 से बढ़ाकर ₹8000 किए जाने की घोषणा की।

मुख्यमंत्री धामी ने प्रदेश के विभिन्न जिलों से देहरादून आने वाले पत्रकारों को पूर्व की भांति सूचना विभाग द्वारा आवास व्यवस्था किये जाने की घोषणा की।

इस अवसर पर उत्तराखण्ड पत्रकार यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष श्री भूपेंद्र कंडारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री मनमीत रावत, प्रदेश महामंत्री श्री हरीश जोशी, श्री विकास धूलिया, श्री नवीन थलेड़ी, श्री अशोक पाण्डे, सहित मीडिया से जुड़े तथा अन्य सम्मानित जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top