Headline
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
सेवा संकल्प अभियान- 25 सितंबर से 07 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘सेवा सेतु, सरकार आपके द्वार’ शिविर
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
10,709 निर्माण श्रमिक लाभार्थियों के खातों में 18.49 करोड़ रूपये की सहायता राशि हस्तांतरित
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
रुद्रपुर में 25 सितंबर से 7 अक्टूबर तक आयोजित होंगे ‘आंगन का मिलन’ कार्यक्रम
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
आगरा नगर निगम का बड़ा फैसला, यमुना में नहीं होगा गणपति प्रतिमाओं का विसर्जन
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
चीनी की कीमतों में बड़ी गिरावट, 65 से घटकर 58.50 रुपये किलो हुई चीनी
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
कुमाऊं आयुक्त की जनसुनवाई में कई मामलों का मौके पर समाधान, अधिकारियों को सख्त निर्देश
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
वन भूमि हस्तांतरण के लंबित प्रकरणों के निस्तारण में लाएं तेजी- जिलाधिकारी
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
महिलाओं और बच्चों तक योजनाओं का लाभ प्रभावी रूप से पहुंचाना सुनिश्चित करें समस्त अधिकारी- रेखा आर्या
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला
ट्रंप ने रूस-ईरान पर नए प्रतिबंध कानून पर किए हस्ताक्षर, भारत-चीन पर 100% टैरिफ का रास्ता खुला

CM धामी बारिश के बीच पहुंचे चंपावत,चुनावी जनसभा को किया संबोधित

चंपावत।सोमवार सीएम धामी खराब मौसम के बीच चंपावत के नरियार गांव पहुंचे। यहां उन्होंने जनता को संबोधित किया।उन्होंने बारिश के बाद भी उनका इंतजार करने के लिए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।

नरियार गांव पहुंचने पर भाजपा कार्यकर्ताओं और क्षेत्र की जनता ने सीएम धामी का भव्य स्वागत किया। इसके बाद सीएम धामी ने जनता को संबोधित किया।क्षेत्र की जनता से रूबरू होते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा सोमवार सुबह जब मुझे बताया गया कि मौसम खराब है, आप आगे नहीं जा पाएंगे, तो मैंने तब ही मन बना लिया था कि जो लोग मेरा बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. मैं उनसे मिलने किसी भी हालत में जरूर जाऊंगा।

संबोधन के समय मुख्यमंत्री धामी ने क्षेत्र में हो रही बारिश के बाद भी उनका इंतजार करने के लिए स्थानीय भाजपा कार्यकर्ताओं एवं क्षेत्र की जनता का आभार व्यक्त किया।मुख्यमंत्री ने कहा चंपावत में विकास की अपार संभावनाएं हैं।जल्द ही हम उन पर काम शुरू कर देंगे।सीएम धामी ने कहा आने वाले समय में आप लोग देखेंगे कि चंपावत जनपद प्रदेश एवं देश के मानचित्र पर अपना अलग स्थान बना लेगा और साथ ही सीएम धामी ने क्षेत्र की जनता से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की।

उपचुनाव को लेकर सीएम धामी एक्शन में हैं।सोमवार मौसम और क्षेत्र में हो रही भारी बारिश के बीच सीएम धामी सड़क मार्ग से ही चंपावत के नरियार गांव पहुंचे।पहले सीएम धामी को हेली मार्ग के जरिए सभास्थल पर पहुंचना था।मगर खराब मौसम के चलते मुख्यमंत्री ने खटीमा से चंपावत तक का सफर निजी कार से पूरा किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top