Headline
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज

CM धामी बोले-‘जनजातीय समाज का राष्ट्रनिर्माण में है बड़ा योगदान’

खटीमा।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार खटीमा में आयोजित अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति महासम्मेलन में प्रतिभाग किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने कहा कि जनजातीय समाज का राष्ट्र निर्माण में बड़ा योगदान है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि बाबा साहेब भीमराव अंबेडकर ने दलित और वनवासी समाज के लिए अस्तित्व, अस्मिता और आत्मनिर्भरता का जो मंत्र दिया था उसका आज संपूर्ण देश में प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में अक्षरशः पालन किया जा रहा है।

उन्होंने कहा कि 2014 से पहले राजनीतिज्ञों में दलित और जनजातीय समाज को आगे बढ़ाने के लिए आवश्यक राजनैतिक इच्छाशक्ति की कमी थी, उन्होंने इस समाज के व्यावसायिक हितों पर कोई ध्यान नहीं दिया और दिखावे तक ही दलित समाज के विकास की बात किया करते थे।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी के नेतृत्व में राज्य सरकार “सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास” के मंत्र को आत्मसात कर आगे बढ़ रही है।

कार्यक्रम में सांसद श्री अजय टम्टा, एससी आयोग के अध्यक्ष मुकेश कुमार, जिलाधिकारी युगल किशोर पंत, एसएसपी मंजूनाथ टीसी, सीडीओ विशाल मिश्रा, एसडीएम रविंद्र बिष्ट, तुषार सैनी, अध्यक्ष मण्डी समिति अध्यक्ष नंदन सिंह खड़ायत आदि उपस्थित थे। कार्यक्रम के पश्चात मुख्यमंत्री श्री धामी ने नगला तराई में स्वर्गीय धन सिंह के आवास पहुंचकर लगभग 90 वर्षीय बूढ़ी आमा नन्दा देवी का हाल-चाल जाना और आशीर्वाद लिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top