Headline
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
देहरादून में जिला योजना समिति के नवनिर्वाचित सदस्यों को मिले प्रमाण पत्र
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
ऐतिहासिक डोला-पालकी आंदोलन के द्वारा समाज में अलख जगाने का काम किया कर्मवीर जयानंद भारती ने: महाराज
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश

CM धामी बोले-‘जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए अधिकारी ग्राम चौपाल एवं तहसील दिवस का नियमित आयोजन करें’

टिहरी।रविवार मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कलक्ट्रेट सभागार टिहरी में जनपद के अधिकारियों को बैठक के दौरान जन समस्याओं के त्वरित समाधान के लिए गांवों में जाकर चौपाल लगाने व जन-समस्याओं को सुनकर उनका मौके पर ही निदान करने के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री धामी ने अधिकारियों को निर्देशित करते हुए कहा कि सरकार द्वारा चलाई जा रही विभिन्न जन-कल्याणकारी योजनाओं का आम जन को लाभ मिले, इसके लिए प्रक्रियाओं के सरलीकरण पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टिहरी जनपद में आयोजित होने वाली #G20 की बैठकों के दौरान हमारे पास उत्तराखण्ड को वैश्विक पटल पर लाने का सुनहरा अवसर होगा। लोकल टू ग्लोबल की दिशा में हम क्या कर सकते हैं, इस पर विशेष ध्यान दिया जाए।

मुख्यमंत्री ने कहा कि वर्ष 2025 तक देवभूमि उत्तराखण्ड को ड्रग्स फ्री बनाने का लक्ष्य रखा गया है। इसके लिए जनपद स्तर पर व्यापक स्तर पर जन जागरूकता अभियान चलाया जाए। युवाओं को नशे की लत से बचाने के लिए लगातार जागरूकता कार्यक्रम किये जाए। इस अवसर पर मुख्यमंत्री श्री धामी ने जनपद टिहरी के आदि शक्ति धाम मोमेंटो का अनावरण किया। मिशन शतक के तहत मुख्यमंत्री ने मेधावी छात्र-छात्राओं को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।

मुख्यमंत्री द्वारा जनपद के 61 अमृत सरोवरों, 392 लखपती दीदी को मनरेगा के माध्यम से व्यक्तिगत परिसम्पत्ति निर्माण कार्य, 100 न्यूट्री गार्डन, 62 आंगनबाड़ी भवनों, जनपद के अन्तर्गत गोट वैली योजना एवं यूकेसीडीपी के अन्तर्गत पोल्ट्री वैली योजना का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया गया। साथ ही 100 लाभार्थियों को पॉली हाउस का ऑनलाइन वितरण किया गया एवं 25 ब्रायलर फार्म का शुभारंभ वर्चुअल माध्यम से किया गया। जनपद के 09 विकासखण्डों में एक-एक स्मार्ट विलेज की बनाने की योजना का भी मुख्यमंत्री द्वारा शुभारंभ किया गया।

बैठक में सांसद टिहरी गढ़वाल श्रीमती मालाराज्य लक्ष्मी शाह, जिला पंचायत अध्यक्ष टिहरी श्रीमती सोना सजवाण, विधायक टिहरी श्री किशोर उपाध्याय, धनोल्टी श्री प्रीतम सिंह पंवार, देवप्रयाग श्री विनोद कंडारी, घनसाली श्री शक्तिलाल शाह सहित अन्य सम्मानितजन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top