Headline
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
पौड़ी में पशुपालन योजनाओं से 1,726 ग्रामीणों को मिला स्वरोजगार, 8.64 करोड़ की सहायता
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
15 सितम्बर से 18 अक्टूबर तक आयोजित होगा ‘सेवा संकल्प अभियान’
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
पौड़ी में राजस्व समीक्षा बैठक, पुराने वादों के शीघ्र निस्तारण और वसूली में तेजी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
नशे के खिलाफ सख्ती: संवेदनशील इलाकों की होगी GIS मैपिंग, पोस्त की खेती पर छापेमारी के निर्देश
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
स्वच्छ एवं कचरा-मुक्त उत्तराखंड की दिशा में मजबूत पहल, नए नियमों के क्रियान्वयन पर जोर
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया
पेट दर्द और सूजन को न करें नजरअंदाज, उभार दिखे तो हो जाएं सतर्क, हो सकता है हर्निया

CM धामी राजनाथ सिंह के नामांकन कार्यक्रम में हुए शामिल

लखनऊ।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सेना को सशक्त और आधुनिक रूप से सुसज्जित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। वह जन-जन के बीच भी बहुत लोकप्रिय हैं। सीएम धामी सोमवार को लखनऊ लोकसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी राजनाथ सिंह के नामांकन कार्यक्रम में शामिल हुए।

उन्होंने कहा, मुझे पूर्ण विश्वास है कि लखनऊ की देवतुल्य जनता पुन: प्रचंड बहुमत के साथ राजनाथ सिंह को विजय बनाकर नरेंद्र मोदी को को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में अपना योगदान देगी। रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को नामांकन दाखिल किया। उनके साथ मोहनलालगंज से पार्टी प्रत्याशी कौशल किशोर ने भी पर्चा भरा। नामांकन से पहले राजनाथ हनुमान सेतु मंदिर में पूजा अर्चना की।

इसके बाद भाजपा मुख्यालय पहुंचे और रथ पर सवार हो रोड शो करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे। कलक्ट्रेट में राजनाथ ने जिला निर्वाचन अधिकारी सूर्यपाल गंगवार के समक्ष पर्चा दाखिल किया। इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ, डिप्टी सीएम ब्रजेश पाठक व राज्यसभा सदस्य सुधांशु त्रिवेदी मौजूद रहे। इसके बाद सीएम धामी बरेली लोकसभा से भाजपा प्रत्याशी छत्रपाल सिंह गंगवार के पक्ष में आयोजित जनसभा में शामिल हुए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top