Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को दी विजयदशमी एवं दशहरा पर्व की शुभकामनाएं
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
महाराज ने की नवनियुक्त राज्यपाल से शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
मुख्यमंत्री ने 20.55 करोड़ रुपये की पांच योजनाओं का किया शिलान्यास एवं लोकार्पण
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
एशियाई पैरा खेलों में भारत का जलवा, मोना अग्रवाल ने जीता गोल्ड तो अवनि लेखरा को मिला सिल्वर
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
देहरादून में दुकान से चोरी का 24 घंटे में खुलासा, 5 हजार रुपये और चांदी के सिक्कों के साथ आरोपी गिरफ्तार
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
अब खुली मिठाई पर भी लिखनी होगी निर्माण और एक्सपायरी डेट, 26 अक्टूबर से उत्तराखंड में नया नियम लागू
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
डॉ. ढाल सिंह बिसेन बने उत्तराखंड के नौवें राज्यपाल, लोक भवन में हुआ शपथ ग्रहण समारोह
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
10 नवंबर को शीतकाल के लिए बंद होंगे गंगोत्री धाम के कपाट
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका
वजन नियंत्रण और दिल की सेहत के लिए उपयोगी हो सकती है इलायची, जानें इसके फायदे और सेवन का तरीका

CM धामी से मिले बॉलीवुड अभिनेता राजकुमार राव

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से फिल्म ‘ विक्की विद्या का वो वाला वीडियो ’ के अभिनेता राजकुमार राव, अभिनेत्री तृप्ति डिमरी,मलिका शेरावत व निर्देशक राज सांडिल्य ने भेंट की। मुख्यमंत्री ने फिल्म से जुड़े सभी कलाकारों का स्वागत करते हुए कहा कि उत्तराखंड में फिल्म शूटिंग के लिए बेहतर वातावरण बनाने को सरकार निरंतर प्रयासरत है। इसके लिए राज्य की फिल्मकारों के अनुकूल प्रदेश में फिल्म नीति तैयार की गई है। प्रदेश में शूटिंग के लिए देश व दुनिया के सुंदर व अच्छे गंतव्य हैं।

फिल्म के कलाकारों द्वारा मुख्यमंत्री को अवगत कराया कि इस फिल्म की शूटिंग ऋषिकेश में की जा चुकी है तथा देहरादून तथा प्रदेश के अन्य क्षेत्रों में शूटिंग की जा रही है। उन्होंने उत्तराखंड को फिल्मांकन के लिए अनुकूल डेस्टिनेशन बताते हुए फिल्मांकन हेतु फिल्मकारों को राज्य सरकार द्वारा दिए जा रहे सहयोग की सराहना की।

इस अवसर पर अभिनेत्री मल्लिका शेरावत, अभिनेता विजय राज के साथ ही वर्ष सांडिल्य, भारत कुकरेती आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top