Headline
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सांसद फग्गन सिंह कुलस्ते ने की शिष्टाचार भेंट
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
प्रमुख सचिव ने तृतीय प्रवासी उत्तराखण्डी दिवस सम्मेलन के आयोजन के सम्बन्ध में ली बैठक
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
नरेंद्र नगर में पार्किंग निर्माण की प्रक्रिया तेज, ₹1.38 करोड़ की धनराशि शीघ्र जारी करने के निर्देश
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
पाबौ क्षेत्र को मिली 16.18 करोड़ की विकास योजनाओं की सौगात, सात किमी सड़क का होगा निर्माण
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
प्रशासनिक प्रशिक्षण में कार्मिकों को दी गयी एसीपी और वेतन निर्धारण की जानकारी
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
राशन की गुणवत्ता से समझौता नहीं, गोदामों का निरीक्षण करेंगे एसडीएम
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
उत्तराखंड कांग्रेस में शामिल हुए कई नेता, 2027 चुनाव से पहले संगठन मजबूत करने की तैयारी
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला आज
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई
रात में नाभि पर सरसों का तेल लगाने का चलन, जानिए त्वचा और पेट से जुड़े दावों की सच्चाई

CM धामी से मिले भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारी, किया ये अनुरोध

देहरादून।मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से सोमवार को सचिवालय में भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने भेंट की। भारतीय किसान यूनियन के पदाधिकारियों ने किसानों की समस्याओं से मुख्यमंत्री को अवगत कराया और उनके उचित समाधान का अनुरोध किया।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि उत्तराखण्ड की अधिकांश आबादी कृषि एवं इससे संबंधित कार्यों पर निर्भर है। राज्य सरकार द्वारा कृषि एवं बागवानी के क्षेत्र में कार्य कर रहे लोगों के हित में अनेक योजनाएं चलाई जा रही है। कृषि, बागवानी के साथ औषधीय उत्पादों को बढ़ावा दिया जा रहा है। किसानों को तीन लाख रूपए और महिला स्वयं सहायता समूहों को पांच लाख रूपए तक का ऋण बिना ब्याज के उपलब्ध कराया जा रहा है। जैविक खेती को बढ़ावा देने के लिए 3900 जैविक क्लस्टरों में काम शुरू किया गया है। किसानों को कृषि उपकरण उपलब्ध कराने के लिए ‘‘फार्म मशीनरी बैंक’’ योजना शुरू की है। इसके लिए 80 फीसदी तक सब्सिडी उपलब्ध कराई जा रही है। उन्होंने कहा कि किसानों को हर संभव सुविधा उपलब्ध कराने के लिए राज्य सरकार कृत संकल्पित है।

इस अवसर पर भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश चौहान, प्रवक्ता चौधरी धर्मेन्द्र मलिक, श्री रवीन्द्र सिंह राणा, श्री सलविन्द्र सिंह कलसी, श्री राजबीर सिंह, श्री विक्रम सिंह गोराया, श्री कर्मजीत सिंह एवं श्री जगपाल सिंह उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top