Headline
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
अलकनंदा में डूबे NIT के छात्र का शव बरामद
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
लूट के बाद पुलिस और बदमाशों के बीच हुई मुठभेड़, एक आरोपी ढेर, इंस्पेक्टर नरेश राठौड़ घायल
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
मुख्य सचिव आनन्द बर्द्धन ने कुम्भ मेला – 2027 की तैयारियों को लेकर ली बैठक
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
केन्द्रीय रेल मंत्री से मिले कैबिनेट मंत्री डाॅ. धन सिंह और सांसद अनिल बलूनी
मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
मेहुवाला माफी में 15 से 20 बीघा अवैध प्लॉटिंग पर चला एमडीडीए का बुलडोजर
उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
उत्तराखंड वन विकास निगम के 25 साल पूरे, देहरादून में रजत जयंती समारोह का भव्य आयोजन
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
सभी जनप्रतिनिधि दृढ़ संकल्प के साथ कार्य करते हुए क्षेत्र के विकास के बने साक्षी- सतपाल महाराज
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज ने ऋषिकुल ग्राउंड स्थित पंजीकरण केंद्र का किया निरीक्षण
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज
‘है जवानी तो इश्क होना है’ की फिर बदली रिलीज डेट, अब 5 जून को होगी रिलीज

CM पुष्कर ने मां पूर्णागिरि धाम के किए दर्शन, प्रदेशवासियों को नवरात्रि की दी बधाई

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी दो दिवसीय चंपावत दौरे पर हैं। उन्होंने आज माता पूर्णागिरि धाम पहुंच पूजा-अर्चना की। इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं। वहीं सीएम ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।सीएम धामी ने ट्वीट कर लिखा कि नमो देव्यै महादेव्यै शिवायै सततं नम:। नम: प्रकृत्यै भद्रायै नियता: प्रणता: स्म ताम् ।। आप समस्त प्रदेशवासियों को शक्ति के उपासना पर्व नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं. शरणागतों का कल्याण करने वाली मां दुर्गा आप सभी के जीवन में सुख, शान्ति और सौभाग्य लाएं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नवरात्रि के पहले दिन आज माता पूर्णागिरि धाम के दर्शन किए।इस दौरान उनकी पत्नी गीता धामी भी मौजूद रहीं और पूजा-अर्चना कर मां भगवती का आशीर्वाद लिया।वहीं सीएम ने ट्वीट कर प्रदेशवासियों को नवरात्रि की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने चैत्र नवरात्रि के अवसर पर चंपावत जिले के टनकपुर स्थित प्रसिद्ध धाम मां पूर्णागिरी मंदिर में दर्शन कर पूजा पाठ की एवं प्रदेश वासियों की सुख-शांति एवं समृद्धि की कामना की है।

इस दौरान मंदिर समिति द्वारा रखे गए स्वागत समारोह में मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि सरकार राज्य के विकास के लिए दृढ़ संकल्पित है। उन्होंने पूर्णागिरी मंदिर हेतु लादीगाढ़ से पूर्णागिरी मंदिर तक लिफ्ट पेयजल योजना हेतु 4 करोड रुपए स्वीकृत हो जाने की घोषणा की । उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को नंबर वन बनाए जाने पर काम किया जाएगा। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड को आगे ले जाने के लिए हमारी सरकार ने कार्य करना प्रारंभ कर दिया है। पूरे रोड मैप के अनुसार कार्य किया जाएगा।

उन्होंने कहा कि मां पूर्णागिरी धाम भारत का प्रसिद्ध धाम है, यहां देश के कोने कोने से श्रृद्धालु आते हैं। उन्होंने कहा कि जनभावनाओं को ध्यान में रखते हुए यहां श्रृद्धालुओं के लिए सभी आवश्यक सुविधाओं को सुदृढ़ किया जाएगा। साथ ही उन्होंने कहा की संचार सुविधाओं को भी सुदृढ़ किया जाएगा।

इस दौरान चंपावत विधायक श्री कैलाश गहतोड़ी , मंदिर समिति अध्यक्ष श्री किसन तिवारी , भाजपा नेता प्रकाश तिवारी एवं लोग मौजूद रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top