Headline
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
विशेष गहन पुनरीक्षण की तैयारियां तेज, राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ अहम बैठक
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने उत्तराखंड बोर्ड परीक्षा में सफल सभी विद्यार्थियों को दी शुभकामनाएं
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
इंडियन प्रीमियर लीग 2026- दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबला आज
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
मुख्यमंत्री धामी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की जयंती पर दी श्रद्धांजलि
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
उत्तराखंड बोर्ड का रिजल्ट जारी, हाईस्कूल में 92.10% और इंटर में 85.11% छात्र सफल
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने हेमवती नंदन बहुगुणा की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर दी उन्हें श्रद्धांजलि 
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
दर्दनाक सड़क हादसा- गहरी खाई में गिरा वाहन, चालक की मौत
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
मसूरी-देहरादून मार्ग पर निर्मित वैली ब्रिज जनता को समर्पित, कैबिनेट मंत्री गणेश जोशी ने किया उद्घाटन
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री
इकॉनोमी और ईकोलॉजी में समन्वय के साथ मानव जीवन स्तर को बेहतर बनाना हमारा मुख्य उद्देश्य- मुख्यमंत्री

CM पुष्कर बोले-‘चार धाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड आने वालों का होगा वेरिफिकेशन’

देहरादून।उत्तराखंड में साधु संतों ने मांग उठाई है कि चारधाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होना चाहिए। ऐसे में उत्तराखंड के मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में ऐसे किसी भी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होना चाहिए, जिससे हमारी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचे।उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा।

साधु-संतों ने मांग उठाई है कि चारधाम में गैर हिंदुओं का प्रवेश वर्जित होना चाहिए।ऐसे में मुख्यमंत्री ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान प्रदेश में ऐसे किसी भी व्यक्ति का प्रवेश नहीं होना चाहिए, जिससे हमारी धार्मिक आस्था को ठेस पहुंचे। उन्होंने कहा कि ऐसे लोगों का पुलिस वेरिफिकेशन कराया जाएगा। मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार एक विशेष अभियान चलाकर वेरिफिकेशन का काम करेगी ताकि असामाजिक तत्वों पर नकेल कसी जा सके।

वहीं, मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि सरकार ने भ्रष्टाचार को रोकने के लिए 1064 एप और नंबर जारी किया है, जिसमें कोई भी अपनी शिकायत दर्ज करवा सकता है और साथ ही सुनिश्चित किया जाए कि पारदर्शिता से यह काम चले। वहीं, सभी विभागों को इसके लिए निर्देश भी दिये गए हैं। इसके साथ ही सीएम धामी ने कहा कि हम बिजली की कमी को पूरा करने की कोशिश कर रहे हैं. अगर जरूरी हुआ तो हम अतिरिक्त बिजली खरीदेंगे।

हरिद्वार में हनुमान जन्मोत्सव के दौरान निकाली गई शोभायात्रा पर हुई पत्थरबाजी की घटना के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बड़ा बयान दिया है।मुख्यमंत्री धामी ने कहा कि चारधाम यात्रा के दौरान उत्तराखंड आने वाले लोगों का वेरिफिकेशन किया जाएगा और साथ ही राज्य में असामाजिक तत्वों के वेरिफिकेशन के लिए एक मुहिम चलाई जाएगी ताकि राज्य का माहौल खराब न हो। उन्होंने कहा कि धर्म और संस्कृति की रक्षा करना सरकार की जिम्मेदारी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top