Headline
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
अंकिता भंडारी हत्याकांड से लेकर भ्रष्टाचार तक, कांग्रेस ने धामी सरकार को घेरा, 22 अक्टूबर से निकालेगी न्याय यात्रा
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
बांग्लादेश में कड़ी सुरक्षा के बीच दुर्गा पूजा, 33,851 पंडालों में हो रहे आयोजन
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
ज्यादा सफेद चावल खाने से बढ़ सकती हैं सेहत से जुड़ी परेशानियां, जानें किन बातों का रखें ध्यान
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
210 करोड़ की अवैध संपत्ति के आरोपों पर मंत्री रेखा आर्या का पलटवार, बोलीं— सभी आरोप निराधार, जांच के लिए तैयार
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
भारत और वेस्टइंडीज के बीच पांच मैचों की टी20 सीरीज का आखिरी मुकाबला आज
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बॉक्स ऑफिस पर ‘जेलर 2’ का जलवा, ‘रणबाली’ ने भी पकड़ी रफ्तार; जानें ‘दृश्यम 3’ समेत बाकी फिल्मों की कमाई
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
बुक्सा जनजाति बहुल गांवों को शत-प्रतिशत योजनाओं से आच्छादित करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
18 अक्टूबर तक प्रदेश की सभी सड़कों को गड्ढामुक्त करने के निर्देश
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील
अवैध निर्माण पर MDDA का शिकंजा, इंजीनियर्स एन्कलेव में व्यावसायिक निर्माण सील

CM योगी आदित्यनाथ तीन दिवसीय दौरे पर आएंगे उत्तराखंड, पैतृक गांव पंचूर भी जाएंगे

पौड़ी।उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 मई से 5 मई तक उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे।इस दौरान यूपी सीएम योगी आदित्यनाथ परिसंपत्ति बंटवारे के तहत अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को सौंपेंगे. वहीं, नए बने उत्तर प्रदेश के होटल का अनावरण भी करेंगे।

इस दौरान 3 मई को हरिद्वार में यूपी-उत्तराखंड के बीच परिसंपत्ति बंटवारे के तहत अलकनंदा होटल को उत्तराखंड को सौंपेंगे।वहीं, नए बने उत्तर प्रदेश के होटल का अनावरण भी करेंगे. इसके बाद योगी आदित्यनाथ 4 मई को अपने गृह क्षेत्र यमकेश्वर में गुरु गोरखनाथ महाविद्यालय में बनाई गई अपने गुरु वैद्यनाथ की मूर्ति का अनावरण भी करेंगे।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ दूसरी बार मुख्यमंत्री बनने के बाद पहली बार उत्तराखंड दौरे पर आ रहे हैं. वहीं बताया जा रहा है कि वह अपने गांव भी जा सकते हैं. हालांकि, अभी उनके गांव जाने का कार्यक्रम तय नहीं हुआ है।

यूपी और उत्तराखंड के बीच परिसंपत्तियों के बंटवारे का यह मसला उत्तराखंड राज्य के अस्तित्व में आने वाले दिन से ही बना हुआ है।

दरअसल, राज्य पुनर्गठन अधिनियम 2000 के तहत जब उत्तराखंड की स्थापना हुई थी, 75 प्रतिशत हिस्सा उत्तर प्रदेश ने अपने पास रखा था जबकि 25 फ़ीसदी उत्तराखंड को दिया था. जैसे-जैसे नवगठित राज्य में प्रगति होनी शुरू हुई, जरूरतें बढ़ने लगीं और हिस्से की आवाज भी उठने लगी. अधिनियम के तहत उत्तराखंड की नदियों, तालाबों, जलाशयों पर उत्तर प्रदेश सरकार का अधिकार था जिसका उत्तराखंड सरकार को काफी खामियाजा उठाना पड़ रहा था।

उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ 3 मई से 5 मई तक उत्तराखंड दौरे पर रहेंगे. इस दौरान वह हरिद्वार और विधानसभा यम्केश्वर में अलग-अलग कार्यक्रमों में शामिल होंगे. बताया जा रहा है कि योगी आदित्यनाथ आगामी 3 मई को उत्तराखंड दौरे पर आएंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top