Headline
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
डोडा में सुरक्षाबलों को बड़ी कामयाबी, ऑपरेशन अशदर में ढेर आतंकी का शव बरामद
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
अक्षय-सैफ की ‘हैवान’ की बॉक्स ऑफिस पर धीमी शुरुआत, फिल्म ने पहले दिन कमाए इतने करोड़ रुपये
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
एसजीआरआरयू में तंबाकू के खिलाफ गूंजी हुंकार, सैकड़ों युवाओं ने लिया संकल्प
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
आशा कार्यकर्ताओं एवं आशा फैसिलिटेटर्स के मानदेय की धनराशि अवमुक्त : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
बड़ी खबर : नैनीताल में दो आरोपियों पर जिला बदर की कार्रवाई, छह माह के लिए जिले से निष्कासन
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत ने कांग्रेस के सभी पदों से दिया इस्तीफा
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
कैबिनेट मंत्री राम सिंह कैड़ा ने की तीन विभागों की समीक्षा, अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
एसआईआर कार्य में तेजी के साथ निष्पक्षता और पारदर्शिता सुनिश्चित करें-डीएम
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश
सीएमओ डॉ. मनोज कुमार शर्मा ने पीएचसी मेहूवाला का किया निरीक्षण, 15 दिन में प्रसव सेवाएं शुरू करने के निर्देश

CM धानी बोले-‘शिक्षा का हब बनेगा चंपावत, सभी क्षेत्रों में मॉडल जिला बनेगा’

चंपावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जिला मुख्यालय चंपावत के मुड़ियानी स्थित माँ पूर्णागिरि कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के बहुउद्देश्यीय शैक्षिक परिसर के शिलान्यास एवं हिन्दुस्तान स्काउट एंड गाइड शिविर के समापन कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि प्रतिभाग किया। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि इस शैक्षणिक संस्थान से निश्चित रूप से चंपावत शिक्षा का हब बनेगा। जिससे यहाँ के बच्चों व युवाओं को आगे बढ़ने का अवसर प्राप्त होगा।

उन्होंने कहा कि आने वाले समय में उत्तराखण्ड देश का श्रेष्ठ राज्य बनेगा। चम्पावत जिले में सभी क्षेत्रों में विशेष रूप से शिक्षा, स्वास्थ्य, पर्यटन, कृषि आदि क्षेत्रों में पायलट के रूप में कार्य किया जा रहा है, जिले को सभी क्षेत्रों में मॉडल जिला बनाया जाएगा।

उन्होंने कहा कि चम्पावत जिले के विकास के लिए अनेक विकासपरक योजनाएं संचालित की जा रही है। उसके अनुरूप कार्य किया जा रहा है। जिले में शिक्षा के उन्नयन हेतु चम्पावत जिला पुस्तकालय बनाने के साथ ही जिले के 100 स्कूलों का रूपांतरण किया जा रहा है। साथ ही अन्य लगभग 400 स्कूलों का रूपांतरण CSR मद से किया जाएगा। चम्पावत के प्रथम जिला पुस्तकालय के निर्माण हेतु प्रथम किश्त के रूप में ₹10 लाख की धनराशि उनके अपनी विधायक निधि से दी जाएगी।

इस अवसर पर अध्यक्ष वन विकास निगम श्री कैलाश चन्द्र गहतोड़ी, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ज्योति राय, भाजपा जिलाध्यक्ष दीपक पाठक, पूर्व दर्जा राज्य मंत्री हयाद सिंह महरा, सहित विभिन्न जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं छात्र-छात्रा उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top