Headline
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
निठारी कांड के आरोपी सुरेंद्र कोहली ने हरिद्वार में की आत्महत्या, चाय की दुकान में फंदे से लटका मिला शव
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
बैजरों में लापता व्यक्ति की तलाश में SDRF का सर्च अभियान जारी, नहीं मिला सुराग
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
राजस्व अर्जन बढ़ाने वाले सभी विभाग परियोजना से जुड़कर ले सकेंगे आवश्यक तकनीकी एवं अन्य सहयोग: मुख्य सचिव
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
मुख्यमंत्री धामी ने मियांवाला में ₹8.64 करोड़ की लागत से विकसित ‘जल सृष्टि पार्क’ का किया लोकार्पण
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
जल सृष्टि पार्क के लोकार्पण से लौटते समय सीएम धामी ने अचानक रुकवाया काफिला, बच्चों और आमजन के साथ खिंचवाईं सेल्फी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
03 कुमाऊं रेजीमेंट के रेजिंग-डे समारोह में शामिल हुए मंत्री गणेश जोशी
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
पौड़ी में घेरबाड़ नीति के प्रभावी क्रियान्वयन पर मंथन, डीएम ने दिए निर्देश
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
जिलाधिकारी ने विकास भवन के विभिन्न कार्यालयों का किया विस्तृत निरीक्षण
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच
30 मिनट की वॉक से कम होगा वजन या नहीं? आइये जानते हैं क्या है पूरा सच

CM धामी अंकिता हत्याकांड पर बोले-‘हर एंगल से होगी जांच, फास्ट ट्रैक कोर्ट में होगी सुनवाई’

देहरादून।अंकिता भंडारी हत्याकांड पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का कहना है कि एक बेटी के साथ ऐसी घटना हुई है।ऐसे में लोगों का आक्रोशित होना भी स्वाभाविक है। उत्तराखंड में ऐसी घटनाओं को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है। उन्होंने अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की बात कही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा है कि अंकिता भंडारी हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराएंगे और पीड़ित परिवार को सरकार की ओर से हर संभव सहायता दी जाएगी।उन्होंने कहा कि इस जघन्य अपराध में जो भी लिप्त होगा, उसे सख्त से सख्त सजा दी जाएगी। मामले में एसआईटी जांच कर रही है। उन्होंने लोगों से जांच में सहयोग करने की अपील की है।उन्होंने कहा कि एक बेटी के साथ ऐसी घटना हुई है। ऐसे में लोगों का आक्रोशित होना भी स्वाभाविक है।

उत्तराखंड में अंकिता भंडारी हत्याकांड के बाद लोगों में भारी उबाल है।पहाड़ की बेटी की हत्या के बाद लोगों में गम और गुस्सा बरकरार है। श्रीनगर में नाराज लोगों ने हाईवे जाम कर दिया है और अंकिता की पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट सार्वजनिक करने एवं आरोपियों को फांसी देने की मांग कर रहे हैं।इसी बीच सीएम पुष्कर धामी ने अंकिता हत्याकांड की सुनवाई फास्ट ट्रैक कोर्ट में कराने की बात दोहराई है और साथ ही कहा कि पीड़ित परिवार को हर संभव सहायता दी जाएगी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top