Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

CM धामी देर रात राहत बचाव कार्यों का जायजा लेने निकले,सौंग नदी पुल के मरम्मत कार्यों का किया निरीक्षण

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गुरुवार देर सायं रायपुर थानो मार्ग पर आपदा से क्षतिग्रस्त सौंग नदी पुल के पुनर्निर्माण कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया।

मुख्यमंत्री ने क्षतिग्रस्त पुल को शीघ्रता के साथ आवागमन हेतु सुचारू रूप से संचालित किये जाने पर संतोष व्यक्त करते हुए अधिकारियों को राहत कार्यों में तेजी लाये जाने के निर्देश दिये। उन्होंने पुल के स्थायी निर्माण में भी तेजी लाये जाने को कहा।

मुख्यमंत्री ने स्थानीय लोगों तथा आपदा पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं सुनी तथा उनकी समस्याओं के त्वरित निराकरण हेतु संबंधित अधिकारियों को दिशा निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि स्थानीय जनता के हितों एवं उनकी मांग पर नदी के आसपास सुरक्षा दीवार का निर्माण कार्य किया जाएगा साथ ही लोगों के घरों को हुए नुकसान आदि में और आवश्यक मदद राज्य सरकार द्वारा दी जायेगी।

उन्होंने कहा कि सरकार आपदा पीड़ितों के साथ खड़ी है। सभी संबंधित अधिकारी आपदा पीड़ितों की मदद के लिये तत्परता के साथ कार्य कर रहे हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि दैवीय आपदा से होने वाले नुकसान को कम से कम किया जा सके इस दिशा में भी कार्य योजना तैयार की जा रही है। मुख्यमंत्री ने कहा कि नदियों के किनारे तटबंध के साथ ही सुरक्षा दीवार का निर्माण किया जायेगा। इसके लिये यदि नदियों का चैनलाइजेशन किया जाना जरूरी होगा तो वह भी किया जायेगा।

निरीक्षण के दौरान विधायक उमेश शर्मा काऊ, गढ़वाल कमिश्नर श्री सुशील कुमार, देहरादून जिलाधिकारी श्रीमती सोनिका, एसएसपी दिलीप सिंह, मुख्य अभियंता लोक निर्माण विभाग के साथ अन्य विभागों के अधिकारी उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top