Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

CM धामी नें पतंजलि योगपीठ से की बड़ी घोषणा, क्लिक कर जानिए

हरिद्वार।पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण के जन्मदिन में हरिद्वार पहुंचे मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने नेचुरोपैथी (प्राकृतिक चिकित्सा) डॉक्टरों का पंजीकरण करने की घोषणा की। उन्होंने कहा कि वह उम्मीद करते हैं कि पतंजलि उत्तराखंड में विश्व स्तरीय नेचुरोपैथी अस्पताल खोलने में सरकार की मदद करेगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री व राज्यपाल ने योग और आयुर्वेद से जुड़ी 51 पुस्तकों का विमोचन और पतंजलि द्वारा निर्मित 51 नई औषधियों को भी लॉन्च किया। कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने उत्तराखंड में जल्द ही नैचुरोपैथी डॉक्टरों के रजिस्ट्रेशन करने की घोषणा की और स्वामी रामदेव से आग्रह किया कि पतंजलि द्वारा दुनिया का सबसे बड़ा वेलनेस सेंटर बनाया जाए। इसके साथ ही राज्यपाल गुरमीत सिंह ने योग और आयुर्वेद के क्षेत्र में पतंजलि द्वारा किए गए प्रयासों की सराहना की।

इससे पूर्व पतंजलि विश्वविद्यालय के कुलाधिपति और योग गुरु स्वामी रामदेव ने कहा कि जब भारत आजादी का अमृत महोत्सव मना रहा है, तब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भारतीय शिक्षा बोर्ड का गठन कर ऐतिहासिक कार्य कर दिया है।1835 में जो मैकाले पाप करके गया था, उसको साफ करने का कार्य पंतजलि भारतीय शिक्षा बोर्ड के माध्यम से किया जा रहा है।अब भारत में बच्चों का मानस भारतीयता के अनुसार तैयार किया जाएगा।

पतंजलि योगपीठ के महामंत्री आचार्य बालकृष्ण ने अपना 51वां जन्मदिन जड़ी बूटी दिवस के रूप में मनाया।हरिद्वार स्थित पतंजलि योगपीठ में आयोजित कार्यक्रम में उत्तराखंड के राज्यपाल गुरमीत सिंह, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, डॉ धन सिंह रावत और सुबोध उनियाल समेत कई लोग मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top