Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

CM धामी ने आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा आयोजित ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में किया प्रतिभाग

देहरादून। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को वन विश्राम गृह लच्छीवाला में आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा आयोजित ‘हमारे मुख्यमंत्री’ कार्यक्रम में प्रतिभाग किया।

इस अवसर पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय जनता एवं विभिन्न संगठन एवं संस्थाओं के लोग उपस्थित रहे। मुख्यमंत्री ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम सबको राज्य के विकास में भागीदार बनना होगा। राज्य के विकास किसी एक की नहीं बल्कि हम सबकी सामूहिक यात्रा है। हमारा प्रयास अपने कार्य दायित्वों को ईमानदारी एवं पूर्ण निष्ठा के साथ करके होंगे, तभी हम जन अपेक्षाओं का सम्मान करने में सफल होंगे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हमारे लोग प्रतिभाशाली, मेहनती एवं लगनशील होते है। इसी का प्रतिफल है कि देश के उच्च पदों पर आसीन है। राज्य के लगभग हर परिवार का कोई न कोई सदस्य सेना एवं अद्धसैन्य बलों के माध्यम से देश की सुरक्षा में अपना योगदान दे रहा है। देवभूमि के साथ वीरभूमि की भी हमारी पहचान है। हमारी सरकार प्रदेशवासियों के जीवन में खुशहाली लाने के लिए प्रतिवद्धता के साथ कार्य कर रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि गरीबों के कल्याण के लिए आदर्श औद्योगिक सहकारी संस्था डोईवाला द्वारा सराहनीय कार्य किया जा रहा है। इसके लिए उन्होंने संस्था की अध्यक्ष मती आशा कोठारी के प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने कहा कि संस्था द्वारा गरीबों और समाज के अन्तिम पंक्ति पर खड़े जरूरतमंद लोगों को जो मदद पहुंचाई जा रही है, यह एक पुण्य कर्म है।

इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सामाजिक एवं रचनात्मक क्षेत्र में उल्लेखनीय कार्य करने वाले महानुभावों एवं अधिकारियों को सम्मानित किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने डोईवाला क्षेत्र के कारगिल शहीद जवानों के परिवारजनों, बी.एस.एफ एवं एस.एस. बी के जवानों को सम्मानित भी किया। मुख्यमंत्री द्वारा इस अवसर पर राजकीय प्राथमिक विद्यालय लच्छीवाला के विद्यार्थियों को गर्म कपड़ों का वितरण भी किया गया।

इस अवसर पर विधायक डोईवाला बृजभूषण गैरोला, महामण्डलेश्वर स्वामी हरि चेतनानन्द, विनय कण्डवाल मंडल अध्यक्ष डोईवाला, मंडल अध्यक्ष माजरीग्रांट राजकुमार, मनोज नौटियाल, नगीना रानी, ओमप्रकाश भट्ट आदि उपस्थित थे।
कार्यक्रम का संचालन आदर्श संस्था के सचिव हरीश कोठारी द्वारा किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top