Headline
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
ज्योलिकोट एवं आसपास के क्षेत्रों में जलजनित रोगों की स्थिति पर स्वास्थ्य विभाग की सतत निगरानी : स्वास्थ्य मंत्री सुबोध उनियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
नफरत फैलाने वाली भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन देवभूमि का माहौल खराब न करें- गणेश गोदियाल
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
भारत रत्न पंडित गोविंद बल्लभ पंत की 139वीं जयंती पर किया याद
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में रोजगार मेले में 18 अभ्यर्थियों का चयन, 90 द्वितीय चरण के साक्षात्कार के लिए चयनित
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पौड़ी में गूंजा गोविंद वल्लभ पंत के त्याग, संघर्ष और राष्ट्रसेवा का संदेश
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
पं. गोविंद बल्लभ पंत के आदर्शों को आत्मसात कर जनसेवा के दायित्वों का ईमानदारी से निर्वहन करें- डीएम
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
ईरान ने जॉर्डन स्थित अमेरिकी सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना, दागी कई मिसाइलें
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
नाबालिग के अपहरण-दुष्कर्म का आरोपी देहरादून से गिरफ्तार, पीड़िता सकुशल बरामद
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी
मुख्यमंत्री वात्सल्य योजना के तहत 4812 लाभार्थियों को 2.87 करोड़ रुपये की धनराशि जारी

CM धामी ने किया चंपावत संभागीय निरीक्षक कार्यालय का शुभारम्भ

चम्पावत।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शुक्रवार जनपद चम्पावत मुख्यालय के संभागीय निरीक्षक (प्राविधिक) कार्यालय का शुभारंभ किया। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने वाहन फिटनेस सार्टिफिकेट एवं लर्निंग लाईसेंस वितरित कर कार्यालय के कार्यों की शुरुआत की। मुख्यमंत्री श्री धामी ने कहा कि चम्पावत में परिवहन विभाग के संभागीय निरीक्षक कार्यालय होने से यहाँ पर वाहनों की फिटनेस व ड्राइविंग लाइसेंस बनने जैसे कार्य होंगे तथा जनता के समय व धनराशि की बचत भी होगी। स्थानीय लोगों की समस्या के समाधान के लिए वह सदैव प्रयासरत हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि चम्पावत में अनेक विकास कार्य किए जा रहे हैं और आगे भी किये जायेंगे। प्रदेश सरकार उत्तराखण्ड को सर्वश्रेष्ठ राज्य बनाने के अपने ‘विकल्प रहित संकल्प’ के मंत्र के साथ निरंतर कार्य कर रही है। कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री श्री धामी द्वारा चम्पावत में आर्मी स्कूल खोले जाने एवं इस हेतु निःशुल्क भूमि आवंटित किए जाने की घोषणा की गई। साथ ही गोल्ज्यू मन्दिर के समीप पीडब्ल्यूडी की भूमि पर एवं पशुपालन की भूमि पर पर्यटन अवस्थापनाओं का विकास किए जाने की घोषणा भी की गई। लोहाघाट नगर के लिए सरयू पेयजल योजना के सम्बन्ध में उपयुक्त पाये जाने पर डीपीआर बनाए जाने, टनकपुर बनवसा में तत्काल विस्तृत ड्रेनेज प्लान बनाए जाने, गौरलचौड़ मैदान के समीप पुरानी जेल वाली भूमि पर ओपन एयर थियेटर बनाए जाने की भी घोषणा की गई राजकीय उच्चतर मा. विद्यालय डुंगराबोरा के उच्चीकरण के सम्बन्ध में एवं विधानसभा क्षेत्र लोहाघाट में लोहाघाट पंचेश्वर मोटरमार्ग के खीड़ी गाँव से धौनी शिलिंग मोटर मार्ग का पुनः निर्माण एवं सुधारीकरण का कार्य करवाए जाने की भी घोषणा की गई।

इस अवसर पर सांसद श्री अजय टम्टा, अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती ज्योति राय, नगर पालिका अध्यक्ष श्री विजय वर्मा, लोहाघाट पालिका अध्यक्ष श्री गोविंद वर्मा सहित विभिन्न अधिकारी, जनप्रतिनिधि तथा भारी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top