Headline
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
12 दिन बाद धौलीगंगा नदी किनारे मिला लापता चालक हवलदार पंकज रुधौला का शव
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
डीएम ने विकास कार्यों की समीक्षा कर अधिकारियों को दिए कड़े निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
सीएचसी कांडा में व्यवस्थाओं का जायजा, डीएम ने दिए सख्त सुधार के निर्देश
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
देवभूमि की पवित्रता और मूल स्वरूप को बनाए रखना सरकार की प्राथमिकता- मुख्यमंत्री
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
आईटी पार्क के लिए बनेगा वैज्ञानिक ड्रेनेज प्लान, डीएम ने दिए सर्वे के निर्देश
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
रोजगार और शोध के लिए आधुनिक कौशल जरूरी- ऋतु खण्डूडी भूषण
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
‘मेरे सपनों का उत्तराखंड’ अभियान को मिला जबरदस्त रिस्पॉन्स, 2.5 लाख विद्यार्थियों ने दिए सुझाव
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
दिल्ली में स्वाइन फ्लू का बढ़ता खतरा, पिछले 14 दिन में सामने आए 433 नए मामले
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें
क्या आपको भी लगती है सुबह उठते ही तेज भूख? तो जान लीजिये इसके पीछे की 5 बड़ी वजहें

CM धामी ने क्रिकेटर ऋषभ पंत का जाना हाल,कही ये बात

देहरादून।उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर धामी सड़क हादसे में घायल क्रिकेटर ऋषभ पंत का हाल जानने देहरादून के मैक्स अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ऋषभ पंत से मुलाकात की और उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली।उन्होंने कहा कि फिलहाल, उनका इलाज मैक्स अस्पताल में ही चलेगा। इसके अलावा उन्होंने गड्ढे को हादसे की वजह बताया।

क्रिकेटर ऋषभ पंत से मुलाकात के बाद सीएम पुष्कर धामी मीडिया से मुखातिब हुए।इस दौरान सीएम धामी ने कहा कि सड़क पर गड्ढे की वजह से उनका एक्सीडेंट हुआ है
फिलहाल, ऋषभ पंत ठीक हैं और उनका बेहतर इलाज किया जा रहा है. उन्होंने कहा कि जिन लोगों ने ऋषभ पंत को बचाया है, वो सभी धन्यवाद के पात्र हैं।सीएम धामी ने कहा कि ऋषभ पंत अभी मैक्स अस्पताल में ही रहेंगे।

अभी उनका प्रारंभिक इलाज किया जा रहा है। जिससे उनको हर स्तर से राहत मिल सके। अगर जरूरत पड़ी तो उनको हायर सेंटर रेफर भी किया जाएगा।बता दें कि देहरादून मैक्स अस्पताल पांच डॉक्टर उनके इलाज में जुटे हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भी ऋषभ पंत और उनके परिजनों से बातचीत की है और साथ ही बेहतर इलाज कराने के निर्देश दिए हैं।इसके अलावा बीसीसीआई की टीम ऋषभ पंत के इलाज की निगरानी कर रही है।

रुड़की में सड़क हादसे में घायल हुए क्रिकेटर ऋषभ पंत का इलाज देहरादून के मैक्स अस्पताल में चल रहा है।इसी कड़ी में मुख्यमंत्री पुष्कर धामी भी ऋषभ पंत का हाल जानने मैक्स अस्पताल पहुंचे। जहां उन्होंने ऋषभ पंत और उनके इलाज में जुटे डॉक्टरों से मुलाकात की और साथ ही उनके स्वास्थ्य की जानकारी ली। मुलाकात के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बताया कि ऋषभ पंत का कहना है कि गड्ढे की वजह से उनके साथ दुर्घटना हुई थी।इस दौरान सीएम धामी ने ऋषभ पंत के इलाज पर संतोष जताते हुए कहा कि उनका बेहतर इलाज चल रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top