Headline
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
रफ लुक, जबरदस्त एक्शन और अंग्रेजों से टक्कर… ‘रणबाली’ का दमदार टीजर हुआ रिलीज़
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
धामी सरकार की पहल से जरूरतमंद बच्चों के लिए संवर रहा सुरक्षित आशियाना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
मुख्यमंत्री धामी ने महालक्ष्मी अष्टभुजा मंदिर में की पूजा-अर्चना
महिला एशिया कप 2026-  भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
महिला एशिया कप 2026- भारत और बांग्लादेश के बीच पहला सेमीफाइनल मुकाबला आज
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ग्रीन बिल्डिंग की धीमी प्रगति पर डीएम सख्त, कार्यदायी संस्था को लगाई फटकार
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
ऋण फर्जीवाड़े पर डीएम सख्त, संदिग्ध मामलों की होगी एसआईटी जांच
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
भाजपा की प्रदेश कार्यसमिति में विकास का रोडमैप तैयार, विकसित उत्तराखंड पर हुआ मंथन
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
श्रमशक्ति नहीं, बल्कि उत्तराखंड की विकासशक्ति हैं श्रमिक- महाराज
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण
12 सितंबर को लगेगी राष्ट्रीय लोक अदालत, समझौते से होगा मामलों का त्वरित निस्तारण

CM धामी ने मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी

देहरादून।मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने शनिवार को मुख्यमंत्री कैम्प कार्यालय स्थित मुख्य सेवक सदन में प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों की समस्याएं सुनी। उन्होंने अधिकारियों को जन समस्याओं के शीघ्र समाधान के निर्देश दिये। कैम्प कार्यालय में तैनात अधिकारियों को उन्होंने निर्देश दिये कि जन समस्याओं के जल्द समाधान के लिए जन शिकायतों को यथाशीघ्र संबंधित विभागों को भेजा जाए और विभाग द्वारा शिकायतों और समस्याओं पर की गई कार्यवाही की जानकारी ली जाए।

मुख्यमंत्री ने निर्देश दिये कि जन समस्याओं का शीघ्रता से समाधान किया जाए, यह सुनिश्चित किया जाए कि लोगों को समस्याओं के समाधान के लिए अनावश्यक परेशानियों का सामना न करना पड़े। मुख्यमंत्री के समक्ष प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आये लोगों ने सड़क, पेयजल, स्वास्थ्य, आर्थिक सहायता एवं अन्य समस्याएं रखी। मुख्यमंत्री ने कहा कि जन समस्याओं के त्वरित निस्तारण के लिए राज्य सरकार द्वारा अनेक प्रयास किये गये हैं। लोगों को घर बैठे ही अधिकांश सेवाएं उपलब्ध कराने के प्रयास किये गये हैं। मुख्यमंत्री ने लोगों को उनकी समस्याओं का शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top