Headline
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
UP-बिहार समेत चार राज्यों में विधान परिषद चुनाव का ऐलान, 23 अक्टूबर को मतदान
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
ओट्स सेहतमंद है, लेकिन ज्यादा खाना पड़ सकता है भारी, जानिए सही तरीका
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
महाराष्ट्र की UCC समिति से जस्टिस आरसी चव्हाण का इस्तीफा,प्रश्नावली को लेकर समिति में मतभेद
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने वर्चुअल माध्यम से पैक्स नेतृत्व प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ किया
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
वेदांता एल्युमिनियम का ग्लोबल जलवा, वित्त वर्ष 2025-26 में किया 3.5 अरब डॉलर का निर्यात
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
सात साल बाद फिर बड़े पर्दे पर लौट रही ‘एवेंजर्स: एंडगेम’, एडवांस बुकिंग में मचा रही धूम
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
दूषित पेयजल मामले में धामी सरकार का बड़ा एक्शन, 6 इंजीनियर निलंबित
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आंगनबाड़ी केंद्रों पर योजनाओं की जानकारी के साथ बच्चों के लिए होंगी रचनात्मक गतिविधियां- रेखा आर्या
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में
आईएसबीटी के कायाकल्प को मिली रफ्तार, 27.50 करोड़ की परियोजना अंतिम चरण में

CM धामी ने UPES में किया ‘ज्योति-विजय’ छात्रवृत्ति का शुभारंभ, गैरसैंण पर विपक्ष को दिया जवाब

देहरादून।UPES में लोक संस्कृति एवं परम्पराओं के संवर्द्धन, संरक्षण और अध्ययन हेतु सेंटर फॉर कल्चर एंड आर्ट एवं भारतीय पुरातन ज्ञान को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से ‘सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज’ की स्थापना की गई है. जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने किया।

इस मौके पर मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि किसी भी क्षेत्र में बड़े संस्थानों एवं विश्वविद्यालयों के आने से केवल उनमें पढ़ने वाले छात्रों का जीवन ही नहीं संवरता है बल्कि आसपास के क्षेत्र के लोगों के जीवन में भी अनेक बदलाव आते हैं. ऐसे में स्थानीय स्तर पर लोगों के आजीविका के संसाधन भी बढ़ते हैं. उन्होंने कहा कि उत्तराखंड के सीमान्त क्षेत्रों एवं ग्रामीण क्षेत्रों में यूपीईएस द्वारा क्या योगदान दिया जा सकता है, इस दिशा में विश्वविद्यालय को ध्यान देना होगा. उन्होंने कहा कि यूपीईएस द्वारा होनहार गरीब एवं प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए छात्रवृत्ति की शुरुआत की गई है वह सराहनीय प्रयास है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में देश हर क्षेत्र में तेजी से आगे बढ़ रहा है. प्रधानमंत्री मोदी के सपनों को पूरा करने के लिए सबको कर्मयोगी बनकर कार्य करने होगा. आज दुनिया में भारत का मान, सम्मान एवं स्वाभिमान बढ़ा है. प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारत में कोविड वैक्सीनेशन का महाअभियान चलाया गया. भारत में 192 करोड़ से अधिक कोविड टीकाकरण हुए, जबकि भारत ने 20 करोड़ वैक्सीन अन्य देशों को भी दी. शिक्षा में क्रान्तिकारी परिवर्तन लाने के लिए देश में राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 लाई गई है. उत्तराखंड राज्य में बाल वाटिका से इसका शुभारंभ हो चुका है. इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने सभी प्रदेशवासियों को गुरु पूर्णिमा की शुभकामनाएं भी दी।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने बुधवार को देहरादून के बिधौली में स्थित यूनिवर्सिटी ऑफ पेट्रोलियम एंड एनर्जी स्टडीज (UPES) में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के मेधावी छात्रों के लिए ‘ज्योति छात्रवृत्ति’ एवं खेलों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से प्रतिभाशाली खिलाड़ियों के लिए ‘विजय छात्रवृत्ति’ का शुभारम्भ किया. इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि उत्तराखंड की लोक संस्कृति एवं परम्पराओं के संवर्द्धन, संरक्षण और अध्ययन के लिए सेंटर फॉर कल्चर एंड आर्ट एवं भारतीय पुरातन ज्ञान को नई पीढ़ी से जोड़ने के उद्देश्य से ‘सेंटर फॉर इंडियन नॉलेज’ की स्थापना की गई है. जिसका शुभारंभ मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की उपस्थित में किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top