Headline
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
मछुआरा समाज के वोटों की दलाली करने वालों से रहें सावधान: संजय निषाद
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
गरीब राजभर समाज में पैदा हुआ, इसलिए मेरी पैदाइश पर टिप्पणी: ओम प्रकाश राजभर
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
भारत न्यूज़ बज्ज़ के संपादक कृति शर्मा से भारतीय सिनेमा के मशहूर अभिनेता श्री संपत राज की शिष्टाचार भेंट
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी ने समस्त प्रदेशवासियों को दी हिंदी दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महाराष्ट्र में गणेश उत्सव का आगाज, ‘गणपति बप्पा मोरया’ के जयकारों से गूंजा मुंबई
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
महिला एशिया कप 2026- श्रीलंका को 72 रनों से हराकर भारत बना चैंपियन
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
दिल्ली के ट्रैफिक जाम से मिलेगी राहत, 55 किलोमीटर लंबे एलिवेटेड रिंग रोड कॉरिडोर 6 फेज में होगा निर्माण
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
जानकी सेतु के पास नदी के बीच टापू में फंसे 19 वर्षीय युवक का SDRF ने किया सकुशल रेस्क्यू
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त
देहरादून में सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन की सख्ती, 532 किलो प्रतिबंधित प्लास्टिक जब्त

CM धामी पहुंचे आपदा कंट्रोल रूम,अधिकारियों को दिए ये ज़रूरी निर्देश

देहरादून।देहरादून में पैदल ही आपदाग्रस्त क्षेत्रों का दौरा करने के बाद मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी उत्तराखंड सचिवालय स्थित आपदा कंट्रोल रूम में भी पहुंचे, जहां उन्होंने आपदा के हालात का जायजा लिया। इस दौरान मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी आज आपदा कंट्रोल रूम भी पहुंचे, जहां उन्होंने अधिकारियों से बात करते हुए प्रदेशभर के हालात का जायजा लिया और आपदा प्रभावित क्षेत्रों में रेस्क्यू के साथ ही यहां फंसे लोगों को बाहर निकालने समेत उनके खाने-पीने की व्यवस्था के निर्देश भी दिए।उत्तराखंड के कई इलाकों में भारी बारिश के चलते और कई इलाकों में बादल फटने के चलते काफी नुकसान का अनुमान लगाया जा रहा है। प्रदेश में कई सड़क मार्ग बंद हो चुके हैं तो कहीं पर पुल टूटने की भी खबरें सामने आ रही है।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आपदा कंट्रोल रूम पहुंचकर प्रदेश स्थिति का भी इस दैरान जायजा लिया है। मुख्यमंत्री का कहना है कि प्रदेश में अब तक चार लोगों की मौत हो गई है तो 13 लोग लापता बताए जा रहे हैं. जबकि 3 गंभीर रूप से घायलों को एयरलिफ्ट के माध्यम से अस्पताल में भर्ती भी कराया गया. वहीं घायलों की संख्या अब 13 हो चुकी है।

उत्तराखंड में पिछले 48 घंटों से कई जगह पर हो रही बरसात के चलते नदियों का जलस्तर उफान पर हैं और इससे कई जगह पर भारी नुकसान का भी आकलन हुआ है। खास तौर पर 24 घंटे से हो रही बारिश के कारण देर रात बादल की घटनाओं ने कई क्षेत्रों में तबाही का मंजर सामने ला दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top