Headline
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
गंगोत्री धाम की यात्रा ने रचा इतिहास,पहली बार पहुंचे 7.84 लाख से अधिक श्रद्धालु
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
पर्यटन मंत्री महाराज ने किया राजकीय जागड़ा मेले का शुभारंभ
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
सीएम धामी ने विद्यार्थियों से किया सीधा संवाद, कहा—युवा ही देश और प्रदेश के भविष्य के निर्माता
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
काम मांगो अभियान से रोजगार के मुद्दे पर कांग्रेस का सरकार के खिलाफ मोर्चा
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
अयोध्या में दिखेगी देवभूमि की पहचान, रुद्रपुर में युवाओं को मिलेगा आधुनिक खेल मंच
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
लोहाघाट के किसान जीवन खर्कवाल ने आधुनिक बागवानी में पेश की मिसाल
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
कुमेरिया में डंपर हादसा: गहरी खाई से SDRF ने बरामद किया चालक का शव
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
लंबे समय तक तेज बुखार के साथ कमजोरी और पेट दर्द को न करें नजरअंदाज, हो सकता है टायफाइड
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज
अनुराग कश्यप लंबे समय बाद बच्चों के लिए ला रहे फिल्म ‘लिटिल थॉमस’, 23 अक्टूबर को होगी रिलीज

CM धामी पहुंचे पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय,पत्रकारों के प्रांतीय अधिवेशन में किया प्रतिभाग

रुद्रपुर।सीएम पुष्कर सिंह धामी आज उधम सिंह नगर जनपद के एक दिवसीय दौरे पर पंतनगर कृषि विश्विद्यालय पहुंचे।जहां वे नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के उत्तराखंड प्रांतीय अधिवेशन में शामिल हुए।इस मौके पर मुख्यमंत्री धामी ने कहा यूनिफॉर्म सिविल कोड लागू करने की दिशा में काम कर रहे हैं।कैंची धाम में अच्छी पार्किंग की व्यवस्था बनाई जाएगी।उत्तराखंड में विभिन्न शहरों में पार्किंग के लिए पायलट प्रोजेक्ट बनाकर 50 लाख की धनराशि अवमुक्त भी कर दी गई है।चारधाम में इस बार रिकॉर्ड यात्री पहुंचे हैं।यात्रा में आये जिन भी श्रद्धालु की मौत हुई है, उनमें एक भी मौत अव्यवस्था से नहीं हुई हैं।चारधाम यात्रा को व्यवस्थित बनाने का प्रयास कर रहे हैं।

कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल ने कहा प्रेस के जरिये सरकार के अच्छे काम जनता के बीच जाने चाहिए।अधिवेशन में मुख्यमंत्री के समक्ष पत्रकारों के लिए सुरक्षा कानून बनाने और बीमा का लाभ देने सहित तमाम समस्याएं रखी गयी।इसके साथ ही पत्रकारिता के इतिहास पर प्रकाश डाला गया और वर्तमान हालात और भविष्य पर चर्चा की गई।

सीएम पुष्कर सिंह धामी पंतनगर कृषि विश्वविद्यालय पहुंचे।जहां उन्होंने डॉ. रतन सिंह सभागार में आयोजित नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के उत्तराखंड प्रांतीय अधिवेशन में प्रतिभाग किया।कार्यक्रम का शुभारंभ सीएम धामी, कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल और नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट के राष्ट्रीय अध्यक्ष रास बिहारी ने दीप प्रज्वलित कर किया।

कार्यक्रम में सीएम धामी और शहरी विकास मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल के साथ ही किच्छा विधायक तिलक राज बहेड़, लालकुआं विधायक डॉ. मोहन बिष्ट, हल्द्वानी विधायक सुमित हृदयेश सहित प्रदेश के कई पत्रकार उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top