Headline
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
कांग्रेस ने अग्निवीर योजना पर सरकार को घेरा, युवाओं के भविष्य को लेकर उठाए सवाल
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
खेल मंत्री रेखा आर्या ने किया लोहाघाट मे महिला स्पोर्ट्स कॉलेज और स्टेडियम का निरीक्षण
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
औली में भारत-अमेरिका सेना का संयुक्त अभ्यास, आतंकवाद विरोधी अभियानों की ट्रेनिंग
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
ऑपरेशन प्रहार के तहत दून पुलिस की कार्रवाई, 17 वारंटी गिरफ्तार
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
विश्वकर्मा जयंती के अवसर पर एसएसपी देहरादून ने पुलिस लाइन में की पूजा-अर्चना
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
18 सितंबर को 140 विद्यार्थियों से सीधा संवाद करेंगे सीएम धामी, युवाओं के विजन पर होगा मंथन
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
मुख्यमंत्री के निर्देशों के क्रम जनपद की सड़कों को गड्ढामुक्त करने हेतु चलाया जाएगा अभियान
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
नेहरू कॉलोनी में नकबजनी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन
परिवार की प्रताड़ना से शिक्षा से वंचित रुद्र प्रताप नेगी का सहारा बना जिला प्रशासन

CM धामी पहुंचे लंदन,उत्तराखंड के प्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया

देहरादून।चार दिवसीय विदेश दौरे पर गए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का लंदन एयरपोर्ट पर पहुंचते उत्तराखंड के प्रवासियों ने जोरदार स्वागत किया. यही नहीं, उत्तराखंड प्रवासी समुदाय के लोगों ने सीएम धामी का उत्तराखंड के पारंपरिक वाद्य यंत्रों से उनका स्वागत किया, पुष्प गुच्छ भेंट किए. इस दौरान सीएम धामी ने लोगों का अभिवादन स्वीकारते हुए उनकी कुशलक्षेम पूछी और सीएम धामी को अपने बीच पाकर उत्तराखंड के प्रवासी लोग काफी खुश नजर आए।

देहरादून में दिसंबर महीने में ग्लोबल इन्वेस्टर समिट का आयोजन किया जाना है. जिसके दृष्टिगत मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड सरकार का एक डेलिगेशन ब्रिटेन दौरे पर गया हुआ है. जोकि 25 सितंबर की शाम लंदन पहुंच गया है. वहीं 26 सितंबर यानी आज उद्योगपतियों के साथ डेलिगेशन की बैठकों का सिलसिला शुरू होगा।

राज्य सरकार का डेलिगेशन लंदन और बर्मिघम में दुनिया के बड़े बिजनेस हाउसेस से बैठक करेगा. साथ ही देहरादून में दिसंबर महीने में होने वाले उत्तराखंड ग्लोबल इन्वेस्टर समिट के लिए आमंत्रित भी करेगा. कुल मिलाकर, सीएम पुष्कर सिंह धामी के नेतृत्व में लंदन और बर्मिघम दौरे पर टूरिज्म, आईटी, एजुकेशन, हेल्थ केयर, फूड प्रोसेसिंग के साथ ही ऑटोमोबाइल इंडस्ट्री के उद्योगपतियों के साथ कई दौर की बैठक की जाएगी.

ग्लोबल इन्वेस्टर समिट को सफल बनाने के लिए सरकार ने अपनी पूरी ताकत झोंक दी है. साथ ही देश के कई राज्यों में उद्योगपतियों के साथ बैठक करने के साथ ही विदेश से भी उत्तराखंड में निवेश की तलाश को लेकर उत्तराखंड सरकार का डेलिगेशन लंदन में प्रयास में जुटा रहेगा. हालांकि, यह डेलिगेशन 25 सितंबर से 29 सितंबर के लिए विदेश दौरे पर है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top