Headline
एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
एसडीआरएफ ने शक्ति नहर से लापता युवक का शव किया बरामद
राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं
राखी के कारोबार से आत्मनिर्भर बन रहीं देहरादून की महिलाएं
रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख
रुद्रप्रयाग में गैस उपभोक्ताओं को मिली राहत, ई-केवाईसी के लिए 23 अगस्त तक बढ़ी तारीख
कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण
कंघी करते ही गुच्छों में निकल रहे बाल? जानें हेयर फॉल के पीछे छिपे बड़े कारण
कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक
कानून व्यवस्था मजबूत करने को जिला बदर की कार्रवाई, छह अपराधियों पर छह माह की रोक
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
अलास्का में बड़ा विमान हादसा, 8 लोगों की मौत
सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार
सोने-चांदी के भाव में फिर उछाल, MCX पर सोना ₹1.59 लाख के पार
प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस
प्रेमनगर में PG-हॉस्टलों पर दून पुलिस का शिकंजा, 4 संचालकों को नोटिस
नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील
नैनीताल में नशीले इंजेक्शन और प्रतिबंधित दवाइयों का भंडाफोड़, मेडिकल स्टोर सील

CM धामी पुलिस खेल महाकुंभ का करेंगे शुभारंभ

देहरादून।उत्तराखंड में पुलिस खेल महाकुंभ की तैयारियां शुरू हो गई हैं। 14 से 18 दिसम्बर तक पुलिस खेल महाकुंभ आयोजित किया जाएगा। पुलिस खेल महाकुंभ का शुभारंभ सीएम धामी करेंगे।पुलिस खेल महाकुंभ में 28 टीमें हिस्सा लेंगी।

अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 का उद्घाटन 14 दिसम्बर को मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी करेंगे।चैंपियनशिप में केंद्रीय सशस्त्र पुलिस बलों, राज्य पुलिस बलों और केंद्रीय पुलिस संगठनों की 28 टीमें (आन्ध्र प्रदेश, असम, बिहार, छत्तीसगढ़, हरियाणा, मेघालय, ओडिशा, पंजाब, राजस्थान, तमिलनाडु, झारखंड, महाराष्ट्र, मणिपुर, तेलंगाना, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, नागालैंड, गुजरात, उत्तराखंड, दिल्ली, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, बीएसएफ, आईटीबीपी, सीआरपीएफ, आरपीएफ, एसएसबी और असम राइफल्स) हिस्सा लेंगी।

5 दिवसीय चैंपियनशिप (14 से 18 दिसम्बर, 2022) में 334 पुरुष और महिला तीरंदाज तीरंदाजी की विभिन्न श्रेणियों- रिकर्व, कंपाउंड और भारतीय वर्गों और रैंकिंग सहित पदक, व्यक्तिगत, टीम और मिश्रित आदि स्पर्धाओं में भाग लेंगे। इस पांच दिवसीय प्रतियोगिता में कई राष्ट्रीय-अंतर्राष्ट्रीय खिलाड़ी भी प्रतिभाग लेंगे।

डीजीपी अशोक कुमार ने बताया कि इन खेलों का इतिहास लगभग 70 साल पुराना है।अखिल भारतीय पुलिस खेलों का पहला संस्करण 1951 में आयोजित किया गया था. तीरंदाजी को वर्ष 2013 से AIPSCB द्वारा वार्षिक पुलिस खेलों की सूची में शामिल किया गया था।

उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के तत्वाधान में 14 से 18 दिसंबर तक 11वीं अखिल भारतीय पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप 2022 का आयोजन पुलिस लाइन देहरादून में होने जा रहा है।यह पहला मौका होगा जब उत्तराखंड ऑल इंडिया पुलिस तीरंदाजी चैंपियनशिप की मेजबानी करेगा।इससे पहले उत्तराखंड पुलिस ऑल इण्डिया पुलिस वाटर स्पोर्ट्स, बैडमिंटन, टेनिस, फुटबॉल और एथलेटिक्स की सफलतापूर्वक मेजबानी कर चुकी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back To Top